एसआरएम की दो सदस्यीय टीम ने भ्रमण कर सीएससी/पीएचसी,आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण - State Media

Sunday, August 23, 2026

एसआरएम की दो सदस्यीय टीम ने भ्रमण कर सीएससी/पीएचसी,आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण

 


चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया। राज्य स्तरीय स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) टीम के दो सदस्यीय टीम द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया,सीएचसी /पीएचसी और मेडिकल का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण और उपकरणों की उपलब्धता देखी,साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम और पैथोलॉजी , दवाइयों का स्टॉक और डॉक्टरों की उपस्थिति का जायजा लिया। बता दें कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ उत्तर प्रदेश 13-08-2026 के क्रम में द्वारा स्टेट रिक्यू मिशन एसआरएम  के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश के दो मंडल वाराणसी और गोरखपुर में 20-08-2026 तक  चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम एवं गतिविधियों को  स्थलीय पर्यवेक्षण के क्रम में टीम द्वारा स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। दो सदस्यीय टीम में जनपद मिर्जापुर के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मुकेश प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम प्रवेक्षक डीपीएम अजय कुमार सिंह द्वारा कुल 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं 23 स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया,मीपीसी चकिया, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर कलां शिकारगंज सहित कई स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य उपकेंद्र उतरौत में रिकॉर्ड पूर्ण न होने, रजिस्टर मेंटेन न होने, रख रखाव और साफ सफाई का अभाव पाया गया । जहां संबंधित एएनएम को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण रूप से ठीक करने का निर्देशित किया गया। वहीं एएनएम सेंटर पटनवां में साफ सफाई का अभाव देखते मिला जहां नाराजगी जताते हुए एएनएम को फटकार लगाई और कहां की साफ सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


 वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे जानकारी ली, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा ने जर्जर भवन के बारे में टीम को अवगत कराया, जहां जर्जर भवन की सूचना टीम द्वारा शासन को प्रेषित किया गया। तत्पश्चात हास्पिटल में मरीजों को मिलने वाली व्यवस्था की जानकारी ली, जहां व्यवस्थाओं को लेकर टीम संतुष्ट रही। वहीं प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार अंतर्गत संचालित कार्यक्रम एवं गतिविधियों से संबंधित विशेष समीक्षा बैठक 24-08-2026 को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंडल गोरखपुर के द्वारा की जाएगी।  जिसमें दोनों मंडल के  समस्त जिला स्तरीय अधिकारी इस बैठक समीक्षा में  प्रतिभा करेंगे। इस दौरान डा रविन्द्र कुमार,डा रविशंकर, डा गौरव, डा अंशूल सिंह, बीपीएम अखिलेश यादव सहित हास्पिटल के कई स्टाफ मौजूद रहे।


No comments: