State Media: चंदौली
Showing posts with label चंदौली. Show all posts
Showing posts with label चंदौली. Show all posts

Friday, August 7, 2026

सावित्रीबाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिली विज्ञान शिक्षा की बड़ी सौगात,दस अगस्त को होगी भूमि पूजन --प्रो संगीता सिन्हा

August 07, 2026 0
सावित्रीबाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिली विज्ञान शिक्षा की बड़ी सौगात,दस अगस्त को होगी भूमि पूजन --प्रो संगीता सिन्हा


चकिया । स्टेट मीडिया।  सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में बी.एस.सी. कक्षाओं के संचालन के लिए प्रदेश सरकार ने 9 करोड़ 60 लाख की लागत से विज्ञान संकाय निर्माण को मंजूरी देते हुए बजट का प्रावधान कर दिया है। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य आवास के बगल में विज्ञान वर्ग के भवन का खाका तैयार कर लिया गया है।

 इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का दस अगस्त को चकिया विधायक कैलाश प्रसाद आचार्य तथा नोएडा विधायक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। उक्त बातें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने एक वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने ने कहा कि करीब पांच दशक पहले 1970 के दशक में चकिया में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। तब से महाविद्यालय में केवल कला संकाय की पढ़ाई होने के कारण विज्ञान वर्ग के छात्रों को बी.एस.सी. की पढ़ाई के लिए वाराणसी और अन्य शहरों में जाना पड़ता था  । जिससे के लिए क्षेत्र की जनता, छात्रों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू कराने की मांग उठाई जाती रही। यह मुद्दा लगभग हर चुनाव में प्रमुख चुनावी विषय भी बनता रहा, लेकिन वर्षों तक घोषणाओं के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी। छात्र छात्राओं के शिक्षा को ध्यान में रखते हुए चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने इस मांग को गंभीरता से उठाते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार सम्पर्क करते रहे । उन्होंने कई अवसरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चकिया और नौगढ़ जैसे अति पिछड़े तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू कराने का आग्रह किया। जिस पर विधायक के अथक प्रयासों के बाद सरकार ने भवन निर्माण की स्वीकृति के साथ 9.60 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया। जिससे अब बी.एस.सी. कक्षाओं के संचालन किया जायेगा।

सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया विज्ञान संकाय को मंजूरी मिलने की सूचना के बाद पूरे चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में छात्रों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं छात्रों, अभिभावकों  ने इसे क्षेत्र की उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक कैलाश आचार्य के प्रयासों की सराहना की ।  विज्ञान संकाय शुरू होने के बाद अब चकिया व नौगढ़ तहसील के छात्रों को बी.एस.सी. की पढ़ाई के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों में जाना नहीं  पड़ेगा । जिससे समय व आर्थिक संसाधन दोनों की बचत होगी । स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

चकिया विधायक कैलाश प्रसाद आचार्य ने कहा कि चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के छात्रों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार आग्रह करने के बाद विज्ञान भवन निर्माण और बी.एस.सी. की स्वीकृति मिली है। इससे अब छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यह क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

वहीं 

प्राचार्या प्रो संगीता सिन्हा ने कहा कि शासन द्वारा हमारे महाविद्यालय में बी.एस.सी. पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके अंतर्गत भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान , गणित , वनस्पति विज्ञान  तथा प्राणी विज्ञान  विषयों को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही शासन स्तर से बी.एस.सी. में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं नियमित कक्षाएं संचालित करने की अंतिम अनुमति प्राप्त होगी, तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पानी का निकास न होने से धान की फसल हुई जलमग्न, किसान चिंतित

August 07, 2026 0
पानी का निकास न होने से धान की फसल हुई जलमग्न, किसान चिंतित





चकिया। स्टेट मीडिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत  ग्राम सभा गोगहरा में पानी का सही निकास न होने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिस कारण लगभग सैकड़ों बीघा खेत धान रोपाई की हुई जो धान की फसल पानी से  जलमग्न हो गई है। वहीं मुख्य मार्ग कंचनपुर मार्ग से मेन सड़क गढ़वा उत्तरी ,रामपुर चमरही के लिए नया रास्ता बना है उस मार्ग पर पहले पानी निकास के लिए छलका बना हुआ था । लेकिन  जब सड़क का नया निर्माण किया गया तो छलका  समाप्त कर दिया। जिससे खेतों में काफी पानी लगा हुआ और पानी से धान जलमग्न हो गया है। जबकि इंजीनियर के संज्ञान में यह बात रखी गई थी कि झलका को समाप्त नहीं करिए। नहीं तो बरसात होने पर बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। इन किसानों की बातों का अनदेखा करते हुए छलका को समाप्त कर सड़क निर्माण कर दिया गया। अगर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द  नहीं लिया गया तो किसान सड़क पर आ जायेंगे।

वहीं बस्ती वालों को भी इस जलमग्न से काफी परेशानी हो रही है जहां हरिजन बस्ती में पानी घुसना शुरू हो जाएगा। 

वहीं किसान एम पी सिंह ने कहा कि अधिकांश गरीब किसान पैसे से खेत लेकर धान  रोपाई किया है पानी कुछ दिनों तक रहा तो सब धान की फसल गल जाएगी । जिससे इन किसानों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी, अपने परिवार का खर्च कैसे चला पायेगा। ऐसे में किसानों ने जिलाधिकारी  से विनम्र निवेदन करते हैं कि इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए जो नया सड़क बना है उस सड़क पर पानी निकास के लिए छलका बनाने आग्रह की है। जिससे गरीब किसानों की धान की फसल को बचाया जा सके।

बारिश के मौसम शुरू होते ही बीमारियां भी पैर पसारने लगती हैं। बीमारियों से बचने के लिए अनेकों उपाय है जिसे अपना कर इस मौसम में भी स्वस्थ रहा जा सकता है-- डा शैलेन्द्र सिंह

August 07, 2026 0
बारिश के मौसम शुरू होते ही बीमारियां भी पैर पसारने लगती हैं। बीमारियों से बचने के लिए अनेकों उपाय है जिसे अपना कर इस मौसम में भी स्वस्थ रहा जा सकता है-- डा शैलेन्द्र सिंह

 


चंदौली। स्टेट मीडिया।

 गर्मी के बाद बरसात का मौसम आते ही कई बिमारियां साथ आ जाती है। इस मौसम में नमी और जलभराव के कारण संक्रामक बिमारियां तेजी से फैलता है जिसके बचाव के लिए लोगों साफ सफाई का विशेष सावधानियां बरतनी जरूरी है। जिससे बिमारियों से बचा जा सके।  इस मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नया जीवन मिल जाता है। मौसम में आयी नमी की वजह से कीड़े-मकोड़े भी पनपने लगते हैं। बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणुओं की चपेट में आने से लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इस मौसम में जरा-सी भी लापरवाही कई सारी बीमारियों को दावत दे सकती है। बरसात में वायरल फ्लू, मलेरिया, पेट की बीमारियां अधिक हो जाती हैं। बड़े- बूढों और बच्चे इस मौसम में ज्यादा बिमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

बरसात में होने वाली बिमारियां कई बिमारियां आ जाती है।  इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ जाता है। मच्छर के काटने से होने वाली इस बिमारी में तेज बुखार लगना, ठण्ड लगना, सर्दी खांसी होने लगती है।  यह बीमारी मच्छर की वजह से फैलती है, ऐसे में मच्छरों से बचने के उपाय किए जाने चाहिए। बरसात में पेट की बिमारियां होना आम बात है। पेट की बिमारियों में हैजा डायरिया एक घातक बीमारी है यह बैक्टीरिया के कारण होता है। इस बीमारी में बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से पेट की आंतें प्रभावित होती हैं और लीवर कमजोर हो जाता है।

हैजा हो जाने पर खान-पान में परहेज आवश्यक है। साफ-सफाई रखना जरूरी है। इससे बचने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोये। इस मौसम में सिर्फ उबालकर ठंडा किया पानी या बोतलबंद पानी ही पियें। साथ ही पूरी तरह से पके हुए खाने को ही खाएं। सिर्फ वही फल और सब्जी खाएं जिन्हें आप छील सकते हैं। छिलका सहित कुछ भी ना खाएं।  बरसात शुरू होते ही वायरल बुखार होना आम बात है। नमी बढने से और वातावरण में बदलाव आने की वजह से लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। 

वायरल बुखार से बचने का सबसे आसान तरीका है खुद को बारिश में भीगने से बचाईए। रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। गर्म पानी के गरारे करें ताकि गले को आराम मिले। खाने में परहेज करें। बरसात में डेंगू के मच्छर भी कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो जाते हैं। डेंगू एक घातक बिमारी है, जिसमें जान तक जाने का खतरा बना रहता है। इसमें खून के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इसकी शंका भी हो तो तुरत इसकी जांच करानी चाहिए और तुरत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके इलाज में पूरा एहतियात बरतने की जरूरत है। मच्छरों से बचने के लिए नेट का इस्तेमाल करें, और जितना हो सके, पूरी बांह के कपड़े पहनें। 

बारिश में अतिरिक्त सफाई रखने की जरूरत है। कमरों के अलावा, किचन, घर के आस-पास या लॉन आदि में भी कहीं गंदा पानी जमा न होने दें। इनमें मच्छर और बैक्टीरिया पनपते हैं। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें,पानी उबालकर कर हल्का गर्म पिये,ताजा भोजन करने,घर में मक्खियों को न रहने दें। मझरदानी का प्रयोग करें। बारिश के मौसम में भिगें न। अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा ध्यान दें सतर्क रहें। बिमार पड़़ने पर तुरन्त नजदीकी सरकारी हास्पिटल जाकर इलाज करायें।

Saturday, July 25, 2026

युवती को जहरिले सांप ने काटा,हालत गंभीर

July 25, 2026 0
युवती को जहरिले सांप ने काटा,हालत गंभीर




शहाबगंज। स्टेट मीडिया।

विकास खंड चकिया क्षेत्र अंतर्गत कुआं गांव निवासी चंदा कुमारी पुत्री प्रेम शंकर विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष  को शनिवार की सुबह जहरिले सांप ने काट लिया , जिससे युवती की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। 

वहीं चिकित्सक ने युवती की हालत चिंताजनक देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिये।

परिजनों द्वारा बताया गया कि चंदा सुबह घर का काम कर रही थी कि घर में छिपे जहरिले सांप ने ऊंगली में काट लिया।  वहीं युवती की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। लेकिन युवती की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिये।


Thursday, July 23, 2026

पेड़ मां के नाम पत्रकार ने लगाया फलदार वृक्ष,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 23, 2026 0
पेड़ मां के नाम पत्रकार ने  लगाया फलदार वृक्ष,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 



चकिया/ स्टेट मीडिया। विकास खण्ड चकिया के बुढ़वल गांव में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पत्रकार युवक सदानंद सिंह मौर्य ने अपनी माता के सम्मान में एक फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक छायादार फलदार पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्प  अपील की।

सदानंद सिंह मौर्य ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और फल भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना किया।

Tuesday, July 14, 2026

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 16 जुलाई को होगा एनसीसी चयन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा

July 14, 2026 0
राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 16 जुलाई को होगा एनसीसी चयन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा

 


चकिया। स्टेट मीडिया।

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया चकिया में 16 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। 

जिसमें विद्यालय के इच्छुक छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व कौशल तथा आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्र छात्राओं का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाएगा। जिनमें शारीरिक फिटनेस, दौड़, परेड, अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता प्रमुख होंगे। वहीं विद्यालय प्रशासन के अनुसार, चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं निर्धारित एनसीसी मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।


स्कूल की प्रधानाचार्या विभा सिंह ने बताया कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी से जुड़कर विद्यार्थी न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि भविष्य में सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित होते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों एवं खेलकूद की वेशभूषा के साथ उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करेंगे और एनसीसी के माध्यम से विद्यालय, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय में इस आयोजन को लेकर छात्र छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है।


Monday, June 22, 2026

वरिष्ठ फार्मासिस्ट आंनद मिश्रा ने डा पवन कश्यप से की शिष्टाचार मुलाकात, अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

June 22, 2026 0
वरिष्ठ फार्मासिस्ट आंनद मिश्रा ने डा पवन कश्यप से की शिष्टाचार मुलाकात, अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

  



चकिया। स्टेट मीडिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया पर कार्यरत वरिष्ठ फार्मासिस्ट आंनद कुमार मिश्रा ने सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार कश्यप  जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनके आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेट किया। 

बता दें कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के उप महामंत्री/प्रभारी पूर्वांचल  आनन्द कुमार मिश्रा ने डा पवन कुमार कश्यप से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दिया। 

और कहा आप आने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। 

उन्होंने ने कहा अब मरीजों भटकना नहीं पड़ेगा, उनका हर सम्भव इलाज होगा। 

वहीं डा पावन कुमार कश्यप ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि हर मरीज का सेवा भाव के इलाज बेहतर इलाज किया जायेगा । जहां तक संभव हो सके मरीज का अच्छा से जांच कर इलाज किया जायेगा। इस दौरान  राघवेन्द्र त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, शिवनारायण कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


Wednesday, May 27, 2026

102/108 एबुलेंस के पायलटों का आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहता है --सीएमओ

May 27, 2026 0
102/108 एबुलेंस के पायलटों का आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहता है --सीएमओ

  


चंदौली । स्टेट मीडिया।जनपद में 102/108 एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत पायलट दिवस कार्यक्रम बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर एम्बुलेंस पायलटों द्वारा आपातकालीन सेवाओं में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान, उनकी तत्परता, अनुशासन एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ वाई के राय उपस्थित रहे। उनके साथ  प्रोग्राम मैनेजर 102/108 वरूण कुमार एवं जिला प्रभारी  विकास सिंह भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पायलट साथियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 102/108 सेवा आम जनता के लिए जीवनदायिनी सेवा है, जिसमें पायलटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विषम परिस्थितियों, दिन-रात की ड्यूटी एवं कठिन परिस्थितियों में भी पायलट लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी पायलट साथियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भावना के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें भविष्य में भी इसी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि मरीजों तक समय से पहुंचना और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाना ही 102/108 सेवा की सबसे बड़ी पहचान है, जिसे हमारे पायलट पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर पायलट दिवस को यादगार बनाया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। 102/108 परिवार अपने सभी पायलट साथियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित सेवा की कामना करता है


Friday, May 22, 2026

सर्वाइकल कैंसर के वचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन जरूरी, अफवाहों से बचे, वैक्सीन जरूर लगवाएं--डा विकास कुमार सिन्हा

May 22, 2026 0
सर्वाइकल कैंसर के वचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन जरूरी, अफवाहों से बचे, वैक्सीन जरूर लगवाएं--डा विकास कुमार सिन्हा



चंदौली। स्टेट मीडिया। एचपीवी वैक्सीन  एक जीवन रक्षक टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के संक्रमण से बचाता है। यह वायरस मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) का कारण बनता है। इसके अलावा यह वैक्सीन अन्य कई तरह के कैंसर और मस्सों  से भी सुरक्षा प्रदान करती है। कोई भी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें, अपने बच्चियों को वैक्सीन जरूर लगवाएं, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा ने किशोरियों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि  बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के 80-90% मामलों का कारण एचपीवी वायरस ही होता है। यह वैक्सीन इस कैंसर की रोकथाम में अत्यधिक प्रभावी है। एचपीवी वैक्सीन सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है, यह वायरस दोनों को प्रभावित कर सकता है। अतः लड़कों को भी यह वैक्सीन लगवाना चाहिए। यह वैक्सीन यौन रूप से सक्रिय होने से पहले लगवाना सबसे फायदेमंद होता है।  9 से 14 साल की उम्र को इसे लगवाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। किशोरा अवस्था में यह वैक्सीन नहीं लगी है, तो इसे 26 साल की उम्र तक कभी भी लगवाया जा सकता है

 15 साल से कम उम्र में  आमतौर पर 6 से 12 महीने के अंतराल पर वैक्सीन की सिर्फ 2 खुराक दी जाती हैं।15 से 26 वर्ष की आयु में वैक्सीन शुरू करने पर 3 खुराकों 6 महीने की अवधि में  की आवश्यकता होती है। यह वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  को प्रेरित करती है ताकि यदि भविष्य में व्यक्ति का सामना इस वायरस से हो, तो शरीर पहले से ही उससे लड़ने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को वैक्सीन लगने की जगह पर हल्का दर्द, सूजन या बुखार जैसे सामान्य लक्षण दिख सकते हैं।  वैक्सीन लगवाने के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। 

उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए  भारत सरकार द्वारा किशोरियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। कुछ लोग द्वारा भ्रमित करने वाले गलत संदेश फैलाया जा रहा है जो बिलकुल  अफ़वाह और गलत है आप लोग किसी के बहकावे में न आयें,  यह टीकाकरण बिलकुल सुरक्षित है। पुरे भारत में एचपीवी टीकाकरण अपनाया जा रहा है। अभिभावकों से निडर होकर अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवाने का अपील  किया । 

उन्होंने यह भी कहा कि 14 साल से उपर के बालिकाओं का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफल वैक्सीनेशन किया जा रहा है।   इस वैक्सीनेशन की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया में नियमित रूप से उपलब्ध है।

Thursday, May 21, 2026

हार्टअटैक आए वृद्ध महिला की चिकित्सक ने 50 हजार रुपए का इंजेक्शन लगाकर बचाई जान

May 21, 2026 0
हार्टअटैक आए वृद्ध महिला की चिकित्सक ने 50 हजार रुपए का इंजेक्शन लगाकर बचाई जान

  


चकिया। स्टेट मीडिया। पीडीडीयु क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी  सीता देवी पत्नी भग्गू उम्र 65 वर्ष को गुरुवार की सुबह में हार्टअटैक आया था जिसे परिजनों ने आनन फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तत्परता और समय पर मिले इलाज के चलते मरीज का जान बचाई । 

वहीं परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सीता देवी के सीने में तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने लगा था जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया की इमरजेंसी में लेकर आए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने  जांच कर ईसीजी व अन्य आवश्यक जांच कराए। जिसमें हार्ट अटैक बताया गया। इसके बाद इमरजेंसी में उपलब्ध  49 हजार 50 रुपए कीमत का इंजेक्शन मरीज को लगाया गया। जिससे उनकी जान बच गई। 

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा आर आर यादव ने बताया कि अलीनगर गांव की रहने वाली महिला परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाया गया। स्थिति गंभीर  देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल उपचार शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को करीब 49 हजार 50 रुपए रुपये कीमत का टिनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया गया। 

उन्होंने बताया कि जिससे दिल की नस में बने थक्के को घोलने में मदद मिलती है। इंजेक्शन देने के बाद मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और सीने के दर्द में काफी राहत मिली। तत्पश्चात बेहतर इलाज के बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस दौरान इमरजेंसी में डा आर आर यादव, चीफ़  फार्मासिस्ट शाकीर अली,सराफूद्दीन ने मरीज के इलाज में लगे रहे। 


वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा.आर बी सिंह ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल न लाया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। 

उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में हार्ट अटैक से बचाव के लिए 49 हजार 50  रुपए कीमत का इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध है। हार्ट अटैक जैसे मामलों में समय पर इलाज ही सबसे बड़ा जीवन रक्षक उपाय है। 

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों के लिए निशुल्क जीवन रक्षक इंजेक्शन 

जैसे- टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेस  24 घंटे आपातकालीन  सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेष रूप से, राज्य सरकारों द्वारा 40,000 से 50,000 रुपए तक के क्लॉट-बस्टर इंजेक्शन अब जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पूरी तरह से मुफ्त लगाए जा रहे हैं। 

आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस  108 की सुविधा और 24 घंटे खुला रहने वाला आपातकालीन वार्ड  उपलब्ध होता हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी (हीट वेव) और डिहाइड्रेशन हैं। तापमान बढ़ने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। हृदय रोगियों को  हीट स्ट्रेस से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लड क्लॉट (थक्का) बनने का खतरा बढ़ जाता है। 

शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए रक्त वाहिकाएं फैलती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव होता है। और दिल को ज्यादा तेजी से पंप करना पड़ता है। 

हार्ट के मरीजों के लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, या ओआर एस का सेवन करते रहें।  तरल पदार्थों को अधिक सेवन करें। चिलचिलाती धूप  में घर से बाहर निकलने न निकले यदि निकलना पड़े, तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढक कर रखें।खान-पान में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। यह पाचन तंत्र और ब्लड सर्कुलेशन पर अतिरिक्त दबाव डालता है,मौसमी फल और हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।  अपनी दवाइयों का समय पर सेवन करें। गर्मी के दिनों में अपने ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की नियमित निगरानी करते रहे।अत्यधिक गर्मी में भारी एक्सरसाइज  न करें। यदि व्यायाम करना है, तो सुबह या देर शाम ठंडे वातावरण में करे।शराब और कैफिन युक्त चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक पेय पदार्थों से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी  को बढ़ाते हैं। अगर सीने में भारीपन, तेज दर्द, बाएं हाथ या जबड़े में दर्द, अत्यधिक चक्कर आना, सांस फूलना या अचानक कमजोरी महसूस हो, तो इसे गर्मी की थकान न समझें और तुरंत किसी नजदीकी हास्पिटल जाकर इलाज करायें।

Wednesday, May 20, 2026

चिकित्सकों ने हार्टअटैक आए मरीज का इलाज कर बचाई जान

May 20, 2026 0
चिकित्सकों ने हार्टअटैक आए मरीज का इलाज कर  बचाई जान

 


चकिया। स्टेट मीडिया। चकिया क्षेत्र के भटवारा खुर्द गांव निवासी  सच्चिदानंद सिंह पुत्र स्व लक्ष्मन सिंह उम्र 54 वर्ष को बुधवार की दोपहर में हार्टअटैक आया था जिसे परिजनों ने आनन फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तत्परता और समय पर मिले इलाज के चलते मरीज का जान बचाई । 

वहीं परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर को सच्चिदानंद के सीने में तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने लगा था जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया की इमरजेंसी में लेकर आए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने  जांच कर ईसीजी व अन्य आवश्यक जांच कराए। जिसमें हार्ट अटैक बताया गया। इसके बाद इमरजेंसी में उपलब्ध  49 हजार 50 रुपए कीमत का इंजेक्शन मरीज को लगाया गया। जिससे उनकी जान बच गई। 

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के जनरल फिजिशियन डा निशांत उपाध्याय और इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा आर आर यादव ने बताया कि भटवारा खुर्द गांव का रहने वाला सच्चिदानंद को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाया गया। स्थिति गंभीर  देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल उपचार शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को करीब 49 हजार 50 रुपए रुपये कीमत का टिनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया गया। जिससे दिल की नस में बने थक्के को घोलने में मदद मिलती है। इंजेक्शन देने के बाद मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और सीने के दर्द में काफी राहत मिली। 

इस दौरान इमरजेंसी में डा निशांत उपाध्याय,डा आर आर यादव,डा रोमान साद रोमी  फार्मासिस्ट अनिल कुमार शर्मा,वार्ड व्वाय रामजनम, दीपक त्यागी ने मरीज के इलाज में लगे रहे। 

वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा.आर बी सिंह ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल न लाया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। 

उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में हार्ट अटैक से बचाव के लिए 49 हजार 50  रुपए कीमत का इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध है। हार्ट अटैक जैसे मामलों में समय पर इलाज ही सबसे बड़ा जीवन रक्षक उपाय है। 

उन्होंने आमजन से अपील की कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ तथा घबराहट आदि होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी हास्पिटल ले जाकर मरीज का समय से इलाज करायें और चिकित्सक से परामर्श लें ।

Tuesday, May 19, 2026

मानदेय को लेकर संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

May 19, 2026 0
मानदेय को लेकर संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

 


चकिया। स्टेट मीडिया।

 विगत का वेतन न मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया । 

 कर्मचारियों का कहना है कि विगत महीनों से उनका वेतन अटका हुआ है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक स्थिति संकट में है। विरोध के मुख्य कारण मानदेय वेतन का भुगतान का देरी होना,अधिकारियों द्वारा समय पर मानदेय  जारी न करना है।


 वही संविदा और आउटसोर्सिंग  कर्मचारियों में काफी रोष देखा गया है।

उनका कहना है कि 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कर्मचारीयों को विगत माह से वेतन न मिलने आर्थिक संकट बना हुआ है। जिसको लेकर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के एनएचएम के कर्मचारीयों ने कार्य कै करते हुए बांह काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। 

इसके संबंध में कर्मचारीयों वेतन भुगतान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। और कहा हम लोगों को विगत माह से वेतन नहीं मिला है, जिस  हम लोगों आर्थिक संकट बना हुआ है। 


इस दौरान  डा अंशूल सिंह,डा विरेन्द्र, डा एस एन सिंह, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश तिवारी,विजय कुमार, संजय कुमार, बजरंगी, संतोष कुमार,बिभा सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

इस क्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में में कार्यरत एसटीएस छोटेलाल,एसटीएलएस अजीत कुमार,टीबी एचवी रामप्यारे भारती,एलटी संजय केशरी, प्रीतम सोनकर, एसटीएस सलमान खान,एनसीडी काउंसलर धर्मेन्द्र कुमार,एलटी पैथालॉजी ऋषभ केशरी,एलए अमृतलाल सहित कई संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।


मानदेय को लेकर काली पट्टी बांधे कर्मचारीयों ने जताया विरोध

May 19, 2026 0
मानदेय को लेकर काली पट्टी बांधे कर्मचारीयों ने जताया विरोध

  




चकिया। स्टेट मीडिया। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कर्मचारीयों को विगत माह से वेतन न मिलने आर्थिक संकट बना हुआ है। जिसको लेकर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के एनएचएम के कर्मचारीयों ने कार्य कै करते हुए बांह काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। 

इसके संबंध में कर्मचारीयों वेतन भुगतान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। और कहा हम लोगों को विगत माह से वेतन नहीं मिला है, जिस  हम लोगों आर्थिक संकट बना हुआ है। 

इस दौरान  डा अंशूल सिंह,डा विरेन्द्र, डा एस एन सिंह, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश तिवारी,विजय कुमार, संजय कुमार, बजरंगी, संतोष कुमार,बिभा सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Sunday, May 17, 2026

चंदौली प्रेस क्लब कैम्प कार्यालय का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

May 17, 2026 0
चंदौली प्रेस क्लब कैम्प कार्यालय का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 


डीडीयू नगर। चंदौली प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय का उद्घाटन रविनगर स्थित मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान  विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अभी तक उन्हें संगठन की ओर से प्रेस क्लब के संबंध में कोई औपचारिक प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। 


उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार साथी उन्हें विधिवत ज्ञापन उपलब्ध कराते हैं। तब इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करेंगे। पत्रकार हित में प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।इस दौरान चंदौली प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले थे आश्वासन का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर विधायक को स्मृति चिन्ह चंदौली प्रेस क्लब के द्वारा दिया गया।इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार बड़े बाबू, संरक्षक शिव पूजन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम बाबू, जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी,महा मंत्री चंचल यादव, सुनील यादव,जय तिवारी,डीके जायसवाल,रंधा सिंह चौहान,संता सिंह राजन, मुरारी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी,शशि साकिर अंसारी,आदि पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Sunday, May 10, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे, माताओं ने बच्चों को दिया आशिर्वाद

May 10, 2026 0
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे, माताओं ने बच्चों को दिया आशिर्वाद

 


चंदौली। स्टेट मीडिया।

राइजिंग सन वर्ल्ड मवैया में रविवार को बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया गया। 

 इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। जहां बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता और नाटक प्रस्तुत किए। ऐसे कार्यक्रम को देखकर सभी भावुक हो उठे। छोटे बड़े बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर कार्ड और उपहार भी तैयार किए।

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने माताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

वही कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन प्रेम, सम्मान और भावनाओं से भरपूर रहा।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापकगण, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।


Saturday, May 9, 2026

लोगों के स्वास्थ्य को लेकर टीबी विभाग लोगों को कर रही जागरूक

May 09, 2026 0
लोगों के स्वास्थ्य को लेकर टीबी विभाग  लोगों को कर रही जागरूक


चंदौली। स्टेट मीडिया। टीबी  विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत गांवों और विद्यालयों , दुकानदारों  सहित भीड़ भाड़ जगहों व अन्य विभाग के कर्मचारीयों को स्वास्थ्य टीम द्वारा पहुंचकर टीबी रोग के बारे जानकारी दिया जा रहा है। जिसके क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों और ग्राहकों  टीबी विभाग की स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर  टी बी रोग के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।  जहां काफी संख्या में लोगों को जानकारी दी गई।


साथ ही नगर में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर निकाली गई रैली में विधायक कैलाश आचार्य जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही, जहां स्वास्थ्य कर्मी भी रैली में भाग लेते हुए लोगों को टीबी के बारे जानकारी दी। और कहा कि टी बी रोग क्या है इसके लक्षण कैसे होते है और कैसे फैलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

इस दौरान स्वास्थ्य टीम में एसटीएस छोटेलाल, एलटीआईएस अजीत कुमार स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित  रहे।

शारदा मोहन दुल्हीपुर को बक्सर बिहार की टीम ने किया पराजित

May 09, 2026 0
शारदा मोहन दुल्हीपुर को बक्सर बिहार की टीम ने किया पराजित


चंदौली। स्टेट मीडिया।

ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय द्वारा आयोजित प्रथम ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट टी 20 में शनिवार को बीपी स्कूल दुल्हीपुर में यंग स्टार बक्सर ने शारदा मोहन एकेडमी को आसानी से 62 रन से पराजित किया।   टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बक्सर बिहार ने पूरे निर्धारित ओवर में सात विकेट पे 161 रन बनाए।  जिसमें प्रिंस ने 48 तपस्या ने 31 चीकू  ने 20 सचिन ने 23 का स्कोर किया। शारदा मोहन की तरफ से आदित्य ने दो, उजमा और उमंग ने एक एक विकेट लिये । जवाब में शुरू के चार ओवर में शारदा मोहन ने रज्जाक और अदिति के तेज 41 रन के सहारे तेज शुरूआत की लेकिन बाद के बल्लेबाज गैर जिम्मेदार शॉट लगा के विकेट गंवाते रहे।  जिससे टीम 17 ओवर में ही 99 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीमान अतिरिक्त ने सबसे बड़ा योगदान 38 रन का दिया।

 बक्सर की तरफ से वेदांत आदित्य और उत्कर्ष ने तीन तीन विकेट लिये । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य को  पूर्व क्रिकेटर रिजवान खान ने दिया। मैच रेफरी मुकेश पटेल, जबकि अंपायर इमामुद्दीन और हुसैन रहे । अगला सेमी फाइनल मैच सोमवार 11 मई से लगातार खेले जाएंगे, जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच टारगेट एकेडमी मुगलसराय और यंग स्टार बक्सर के बीच होगा।  दूसरा सेमी फाइनल मैच दृष्टि एकेडमी बनारस और ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर के बीच होगा।

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया में एनसीसी कैंप का करनल अमर सिंह ने किया उद्घाटन

May 09, 2026 0
राइजिंग  सन वर्ल्ड स्कूल मवैया  में एनसीसी कैंप का करनल अमर सिंह ने किया उद्घाटन




चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवैया  में शनिवार को मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि करनल सुखबीर पुनिया, सुबेदार जीत बहादुर थापा, सुबेदार मिलन थापा, सुबेदार भुपेंद्र सिंह, द्वारा एनसीसी कैंप का  उद्घाटन   किया गया। यह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ  संपन्न हुआ। 


इस अवसर पर विद्यालय को एनसीसी इकाई प्राप्त हुई  जो संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।  विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को सलामी देकर उनका भव्य स्वागत किया। कैडेट्स की चुस्त-दुरुस्त परेड देखकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह, विद्यालय के एमडी , डायरेक्टर परवीन रुस्तम ,राधेश्याम द्विवेदी ‘गुरु जी’, प्रधानाचार्या विभा सिंह व  वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। 


कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना  से हुई। जिसमें  वेलकम सॉन्ग से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बच्चों ने लीजेंड डांस ने सबका मन मोह लिया, वहीं  वीरांगना लक्ष्मीबाई’ थीम पर आधारित नृत्य-नाटिका ने शौर्य और देशभक्ति का संचार कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।  

इस दौरान मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को एनसीसी का आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर  प्रदान किया। यह उपलब्धि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों को अब एनसीसी के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करेगी।


करनल ने एनसीसी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में ‘एकता और अनुशासन’ का भाव जगाती है। एक छात्र के जीवन में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासित जीवनशैली, कर्तव्य परायणता, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना अत्यंत आवश्यक है, और एनसीसी इन्हीं मूल्यों का निर्माण करती है। 

कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली संचालन धीरज गिरी और सना  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वही समारोह का समापन फ्लैग होस्टिंग एवं नेशनल सैल्यूट के साथ हुआ।


 इस अवसर पर एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजपथ पर सम्मानित ए.एन.ओ. बलवंत कुमार मौर्य, समाजसेवी रियाज भाई, चंचल पाठक, अंकित पाठक, अफजल भाई, राहुल पांडे सहित  मीडिया बंधु, अभिभावकगण एवं विद्यालय का समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण स्टाफ मौजूद रहे ।

सन वर्ल्ड स्कूल मवइया में एनसीसी कैंप का करनल ने किया उद्घाटन

May 09, 2026 0
सन वर्ल्ड स्कूल मवइया  में एनसीसी कैंप का करनल ने किया उद्घाटन

 




चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवईया  में शनिवार को मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि करनल सुखबीर पुनिया, सुबेदार जीत बहादुर थापा, सुबेदार मिलन थापा, सुबेदार भुपेंद्र सिंह, द्वारा एनसीसी कैंप का  उद्घाटन   किया गया। यह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ  संपन्न हुआ। 


इस अवसर पर विद्यालय को एनसीसी इकाई प्राप्त हुई  जो संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।  विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को सलामी देकर उनका भव्य स्वागत किया। कैडेट्स की चुस्त-दुरुस्त परेड देखकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह, विद्यालय के एमडी , डायरेक्टर परवीन रुस्तम ,राधेश्याम द्विवेदी ‘गुरु जी’, प्रधानाचार्या विभा सिंह व  वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। 


कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना  से हुई। जिसमें  वेलकम सॉन्ग से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बच्चों ने लीजेंड डांस ने सबका मन मोह लिया, वहीं  वीरांगना लक्ष्मीबाई’ थीम पर आधारित नृत्य-नाटिका ने शौर्य और देशभक्ति का संचार कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।  

इस दौरान मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को एनसीसी का आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर  प्रदान किया। यह उपलब्धि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों को अब एनसीसी के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करेगी।


करनल ने एनसीसी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में ‘एकता और अनुशासन’ का भाव जगाती है। एक छात्र के जीवन में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासित जीवनशैली, कर्तव्यपरायणता, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना अत्यंत आवश्यक है, और एनसीसी इन्हीं मूल्यों का निर्माण करती है। 

कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली संचालन धीरज गिरी और सना  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वही समारोह का समापन फ्लैग होस्टिंग एवं नेशनल सैल्यूट के साथ हुआ।


 इस अवसर पर एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजपथ पर सम्मानित ए.एन.ओ. बलवंत कुमार मौर्य, समाजसेवी रियाज भाई, चंचल पाठक, अंकित पाठक, अफजल भाई, राहुल पांडे सहित  मीडिया बंधु, अभिभावकगण एवं विद्यालय का समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण स्टाफ मौजूद रहे ।

नगरवासियों को टीबी विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जागरूक

May 09, 2026 0
नगरवासियों को टीबी विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जागरूक

 



चकिया। स्टेट मीडिया। टीबी  विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत गांवों और विद्यालयों सहित  व अन्य विभाग के कर्मचारीयों को स्वास्थ्य टीम द्वारा पहुंच कर टीबी रोग के बारे जानकारी दिया जा रहा है। साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में आये मरीजों को भी जागरूक किया गया। जिसके क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार को  नगरवासियों को टीबी विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नगर के लोगों को टी बी रोग के बारे में जागरूक किया गया।  जहां काफी संख्या में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि टी बी रोग क्या है इसके लक्षण कैसे होते है और कैसे फैलता है। क्या क्या सावधानियां बरतनी है और कहां इलाज होगा। इस सभी पहलुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। वही चिंहीत लोगों हास्पिटल पहुंच कर इलाज कराने की सलाह दी गई।

इस दौरान जामा मस्जिद के सदर मुश्ताक अहमद,स्वास्थ्य टीम में एसटीएस छोटेलाल, सलमान,टीबी एचवी रामप्यारे भारती ,एलटी संजय केशरी व प्रीतम स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित  रहे।