नौगढ़। स्टेट मीडिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर मां शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नौगढ़ कस्बे में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नौगढ़ की प्राचीन काली माता मंदिर से निकाली गई । इस कलश यात्रा में वृंदावन से आई कथा वाचिका श्री राघव प्रिया ओझा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, कन्याओं और श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा भक्ति गीतों और जयकारों से कस्बों में भक्तिमय का माहौल बना रहा। वहीं महिलाएं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किये हुए कस्बों के प्रमुख मार्गों बाजारों से होते हुए किला रोड के रास्ते मां दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर पहुंचीं जहां यात्रा संपन्न हुई। तत्पश्चात सायं 7 बजे श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजकों के द्वारा बताया गया कि नौ दिवसीय श्री राम कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से आयोजित की जाएगी।
इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, शिवनारायण जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, द्वारिका केशरी, अजीत विश्वकर्मा, नेहा शर्मा, आंचल शर्मा, लाडो, छोटी, जानवी, प्रिया, अनन्या, परी और साधना सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही ।
