संगठन के पदाधिकारी व प्राइवेट चिकित्सकों ने कई बिंदुओं पर की चर्चाएं - State Media

Wednesday, May 6, 2026

संगठन के पदाधिकारी व प्राइवेट चिकित्सकों ने कई बिंदुओं पर की चर्चाएं



चंदौली । स्टेट मीडिया। जनपद चंदौली में बुधवार को रूलर हेल्थ वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व प्राइवेट चिकित्सकों की जिलाध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में डा एम पी सिंह ने कहा कि  आज देश में चिकित्सकों के प्रति जो समस्याएं उत्पन्न हुई है उस समस्या को देखते हुए डॉ ओ पी मौर्य प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व डा सुभाष सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के नेतृत्व में  संगठन को बनाने का कार्य किया है। जिसमे भारत के सभी प्रदेशों के नेतृत्व करता दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए थे और उस संगठन का नाम सभी लोगों के सर्वसम्मत से इंडियन मेडिकल प्रैक्टिशनर फेडरेशन भारत रखा गया । जिसमें भिन्न-भिन्न प्रदेशों से पदाधिकारी का चयन किया गया।  जिसमें डॉ सुभाष सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा, डॉ धना मल गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंजाब, डॉ अंशु तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहार, डॉ आरके पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, डॉ के के शर्मा मध्य प्रदेश, डॉ बी आर मौर्य प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश ,डॉ प्रेम त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश, डॉ राम अवतार चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, डॉ एमपी सिंह प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, डॉ ओपी मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ, डाओम दिन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, डॉ संदीप बरनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सीतापुर, डॉ रमाकांत यादव बलिया, डॉ डीके गुप्ता प्रदेश सचिव बांदा।  आज के वर्तमान समय में यही संगठन समय-समय पर संगठित होकर आप तमाम प्रदेश के चिकित्सक के समस्याओं को लेकर सरकार से कई बिंदुओं पर लड़ रही है। और आरएमपी रजिस्ट्रेशन की मांग कर रही है, लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है की आज देश में तमाम फर्जी कार्य करने वाले लोग पैदा हो गए हैं फर्जी डिग्री, आईडी कार्ड, प्रशस्ति पत्र तमाम पेपर का प्रलोभन देकर उनसे ठगी का कार्य किया जा रहा है ऐसे लोगों से सावधान रहना है। यदि आपको अपना अधिकार पाना है पूरे हिंदुस्तान के लोग एक बार भारी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पर उपस्थित होकर मजबूती से साथ दें।

No comments: