State Media: वाराणसी
Showing posts with label वाराणसी. Show all posts
Showing posts with label वाराणसी. Show all posts

Friday, February 3, 2023

ऐतिसिक भारत जोड़ो यात्रा के सफलता के बाद, अब कांग्रेसका,हाथ से हाथ जोड़ों अभियान-विश्व विजय सिंह

February 03, 2023 0
ऐतिसिक भारत जोड़ो यात्रा के सफलता के बाद, अब कांग्रेसका,हाथ से हाथ  जोड़ों अभियान-विश्व विजय सिंह


वाराणसी-ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के सफलता के बाद, अब कांग्रेसका, हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाएगी ।कार्यक्रम की अंतिम रूप देने के लिए चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार के मध्यान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह व जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के अगुवाई में जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया गया।बैठक में जिले के उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, फ्रंटल के अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष गण शामिल रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो महीने का होगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाईचारा का संदेश लेकर गांव, ब्लॉक तहसील जैसे क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात करेंगे और वर्तमान सरकार की नाकाम नितियों तथा कांग्रेस पार्टी की पूर्व की उपलब्धियों के बारे में लोगों को रूबरू कराएंगे ।

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से असफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है।भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लगातार लोगों के सामने झूठ परोस रही है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी झूठ  की पुलिंदे की जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करेंगी। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है।इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला महासचिव विनोद सिंह कल्लू, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्या,जिला उपाध्यक्ष राजीव राम, चक्रवर्ती पटेल, रामाश्रय पटेल, राम श्रृंगार पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।