चकिया। स्टेट मीडिया। टीबी विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत गांवों और विद्यालयों सहित व अन्य विभाग के कर्मचारीयों को स्वास्थ्य टीम द्वारा पहुंच कर टीबी रोग के बारे जानकारी दिया जा रहा है। टीबी विभाग की स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को टी बी रोग के बारे में जागरूक किया गया। जहां लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि टी बी रोग क्या है इसके लक्षण कैसे होते है और कैसे फैलता है। क्या क्या सावधानियां बरतनी है और कहां इलाज होगा। इस सभी पहलुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।
साथ ही जांच,दवा, के बारे में और एक्सरे के बारे में भी बताया गया। साथ ही जरुरत लोगों में दवा वितरण किया गया।
इसी क्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में गुरुवार को प्रशिक्षण दे रहे छात्रों को टीबी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएमएस डा आर बी सिंह,एसटीएस छोटेलाल,टीबीएचवी रामप्यारे भारती, एलटी संजय केशरी आदि टीबी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
इसी क्रम में गुरुवार को नगर स्थित वार्ड नंबर 5 के नगर वासियों को स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर घर जाकर टीबी की बिमारी के संबंध में जानकारी दी गई,साथ उपस्थित लोगों और आस पास के लोगों जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीबी के स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लोगों के यहां पहुंच कर जागरूक किया जा रहा है,जिसके लिए टी.बी विभाग से एसटीएस छोटेलाल, टीबी एचवी रामप्यारे भारती व एलटी संजय केशरी स्वास्थ्य टीम द्वारा टी.बी रोग के लक्षण, दवा,जांच, के बारे मे बताया गया औऱ टी. बी के लक्षण वाले व्यक्ति का पहचान किया गया। औऱ हॉस्पिटल बुलाकर जांच और दवा लेने की सलाह दी गई।

No comments:
Post a Comment