चकिया। स्टेट मीडिया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा चंदौली के अंतर्गत डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा चंदौली का निर्वाचन अधिवेशन 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चंदौली के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप में पर्यवेक्षक श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव व चुनाव अधिकारी सुनील कुमार राय के देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में वेतन विसंगतियों व अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया। तत्पश्चात डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारियों एसोसिएशन के पदाधिकारी को चुनाव संपन्न किया गया।
बता दें कि चीफ फार्मासिस्ट शाकीर अली को जिलाध्यक्ष और सप्रेक्षक पद के लिए अनिल कुमार शर्मा को चयन किए जाने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के सीएमएस डॉ आर बी सिंह ने बहुत बहुत बधाई दी है, साथ ही हास्पिटल के समस्त स्टाफ कर्मचारीयों ने बधाई दिया है।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शाकिर अली, मंत्री पद के लिए जोगेन्दर कुमार पाल, उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राम
जियावन रौशन, संयुक्त मंत्री के लिए इंद्रजीत प्रसाद, सप्रेक्षक पद के लिए अनिल कुमार शर्मा ,संगठन मंत्री के लिए अनुपम गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के सुनील यादव को चयन किया गया।
No comments:
Post a Comment