राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि और दशहरा का पर्व - State Media

Sunday, October 18, 2026

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि और दशहरा का पर्व

 


चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियों एवं रामायण पर आधारित मनमोहक झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के एमडी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के  डायरेक्टर  परवीन रुस्तम, चेयरमैन एमडी शाह आलम, प्रधानाचार्या  विभा सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल, मुकेश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।


कार्यक्रम में बच्चों ने महिषासुर मर्दीनी पर आधारित शानदार नाट्य प्रस्तुति रही। जहां उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों में आकर्षक का केन्द्र बना रहा ।  साथ ही बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूप में सजकर रामायण आधारित अनेक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की ।  जिसमें बच्चों के अभिनय, नृत्य, संवाद एवं प्रस्तुति में उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की शानदार झलक देखने को मिली। वही दशहरा पर्व के पूर्व  विद्यालय परिसर में रावण दहन का भी भव्य आयोजन किया गया। 


डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहा कि रावण दहन के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की सदैव विजय होती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने शांति, सद्भाव, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी इजहार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं  कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या  विभा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं।


कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। नवरात्रि एवं दशहरा का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और जीवन मूल्यों की प्रेरणा देने वाला एक यादगार अवसर बन गया।


No comments: