राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 16 जुलाई को होगा एनसीसी चयन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा - State Media

Tuesday, July 14, 2026

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 16 जुलाई को होगा एनसीसी चयन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा

 


चकिया। स्टेट मीडिया।

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया चकिया में 16 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। 

जिसमें विद्यालय के इच्छुक छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व कौशल तथा आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्र छात्राओं का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाएगा। जिनमें शारीरिक फिटनेस, दौड़, परेड, अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता प्रमुख होंगे। वहीं विद्यालय प्रशासन के अनुसार, चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं निर्धारित एनसीसी मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।


स्कूल की प्रधानाचार्या विभा सिंह ने बताया कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी से जुड़कर विद्यार्थी न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि भविष्य में सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित होते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों एवं खेलकूद की वेशभूषा के साथ उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करेंगे और एनसीसी के माध्यम से विद्यालय, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय में इस आयोजन को लेकर छात्र छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है।


No comments: