पेड़ मां के नाम पत्रकार ने लगाया फलदार वृक्ष,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - State Media

Thursday, July 23, 2026

पेड़ मां के नाम पत्रकार ने लगाया फलदार वृक्ष,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 



चकिया/ स्टेट मीडिया। विकास खण्ड चकिया के बुढ़वल गांव में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पत्रकार युवक सदानंद सिंह मौर्य ने अपनी माता के सम्मान में एक फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक छायादार फलदार पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्प  अपील की।

सदानंद सिंह मौर्य ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और फल भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना किया।

No comments: