युवती को जहरिले सांप ने काटा,हालत गंभीर - State Media

Saturday, July 25, 2026

युवती को जहरिले सांप ने काटा,हालत गंभीर




शहाबगंज। स्टेट मीडिया।

विकास खंड चकिया क्षेत्र अंतर्गत कुआं गांव निवासी चंदा कुमारी पुत्री प्रेम शंकर विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष  को शनिवार की सुबह जहरिले सांप ने काट लिया , जिससे युवती की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। 

वहीं चिकित्सक ने युवती की हालत चिंताजनक देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिये।

परिजनों द्वारा बताया गया कि चंदा सुबह घर का काम कर रही थी कि घर में छिपे जहरिले सांप ने ऊंगली में काट लिया।  वहीं युवती की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। लेकिन युवती की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिये।


No comments: