102/108 एबुलेंस के पायलटों का आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहता है --सीएमओ - State Media

Wednesday, May 27, 2026

102/108 एबुलेंस के पायलटों का आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहता है --सीएमओ

  


चंदौली । स्टेट मीडिया।जनपद में 102/108 एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत पायलट दिवस कार्यक्रम बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर एम्बुलेंस पायलटों द्वारा आपातकालीन सेवाओं में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान, उनकी तत्परता, अनुशासन एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ वाई के राय उपस्थित रहे। उनके साथ  प्रोग्राम मैनेजर 102/108 वरूण कुमार एवं जिला प्रभारी  विकास सिंह भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पायलट साथियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 102/108 सेवा आम जनता के लिए जीवनदायिनी सेवा है, जिसमें पायलटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विषम परिस्थितियों, दिन-रात की ड्यूटी एवं कठिन परिस्थितियों में भी पायलट लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी पायलट साथियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भावना के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें भविष्य में भी इसी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि मरीजों तक समय से पहुंचना और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाना ही 102/108 सेवा की सबसे बड़ी पहचान है, जिसे हमारे पायलट पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर पायलट दिवस को यादगार बनाया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। 102/108 परिवार अपने सभी पायलट साथियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित सेवा की कामना करता है


No comments: