सन वर्ल्ड स्कूल मवइया में एनसीसी कैंप का करनल ने किया उद्घाटन - State Media

Saturday, May 9, 2026

सन वर्ल्ड स्कूल मवइया में एनसीसी कैंप का करनल ने किया उद्घाटन

 




चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवईया  में शनिवार को मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि करनल सुखबीर पुनिया, सुबेदार जीत बहादुर थापा, सुबेदार मिलन थापा, सुबेदार भुपेंद्र सिंह, द्वारा एनसीसी कैंप का  उद्घाटन   किया गया। यह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ  संपन्न हुआ। 


इस अवसर पर विद्यालय को एनसीसी इकाई प्राप्त हुई  जो संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।  विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को सलामी देकर उनका भव्य स्वागत किया। कैडेट्स की चुस्त-दुरुस्त परेड देखकर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह, विद्यालय के एमडी , डायरेक्टर परवीन रुस्तम ,राधेश्याम द्विवेदी ‘गुरु जी’, प्रधानाचार्या विभा सिंह व  वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। 


कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना  से हुई। जिसमें  वेलकम सॉन्ग से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बच्चों ने लीजेंड डांस ने सबका मन मोह लिया, वहीं  वीरांगना लक्ष्मीबाई’ थीम पर आधारित नृत्य-नाटिका ने शौर्य और देशभक्ति का संचार कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।  

इस दौरान मुख्य अतिथि करनल अमर सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को एनसीसी का आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर  प्रदान किया। यह उपलब्धि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों को अब एनसीसी के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करेगी।


करनल ने एनसीसी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में ‘एकता और अनुशासन’ का भाव जगाती है। एक छात्र के जीवन में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासित जीवनशैली, कर्तव्यपरायणता, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना अत्यंत आवश्यक है, और एनसीसी इन्हीं मूल्यों का निर्माण करती है। 

कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली संचालन धीरज गिरी और सना  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वही समारोह का समापन फ्लैग होस्टिंग एवं नेशनल सैल्यूट के साथ हुआ।


 इस अवसर पर एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजपथ पर सम्मानित ए.एन.ओ. बलवंत कुमार मौर्य, समाजसेवी रियाज भाई, चंचल पाठक, अंकित पाठक, अफजल भाई, राहुल पांडे सहित  मीडिया बंधु, अभिभावकगण एवं विद्यालय का समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण स्टाफ मौजूद रहे ।

No comments: