चकिया। स्टेट मीडिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम सभा गोगहरा में पानी का सही निकास न होने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिस कारण लगभग सैकड़ों बीघा खेत धान रोपाई की हुई जो धान की फसल पानी से जलमग्न हो गई है। वहीं मुख्य मार्ग कंचनपुर मार्ग से मेन सड़क गढ़वा उत्तरी ,रामपुर चमरही के लिए नया रास्ता बना है उस मार्ग पर पहले पानी निकास के लिए छलका बना हुआ था । लेकिन जब सड़क का नया निर्माण किया गया तो छलका समाप्त कर दिया। जिससे खेतों में काफी पानी लगा हुआ और पानी से धान जलमग्न हो गया है। जबकि इंजीनियर के संज्ञान में यह बात रखी गई थी कि झलका को समाप्त नहीं करिए। नहीं तो बरसात होने पर बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। इन किसानों की बातों का अनदेखा करते हुए छलका को समाप्त कर सड़क निर्माण कर दिया गया। अगर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं लिया गया तो किसान सड़क पर आ जायेंगे।
वहीं बस्ती वालों को भी इस जलमग्न से काफी परेशानी हो रही है जहां हरिजन बस्ती में पानी घुसना शुरू हो जाएगा।
वहीं किसान एम पी सिंह ने कहा कि अधिकांश गरीब किसान पैसे से खेत लेकर धान रोपाई किया है पानी कुछ दिनों तक रहा तो सब धान की फसल गल जाएगी । जिससे इन किसानों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी, अपने परिवार का खर्च कैसे चला पायेगा। ऐसे में किसानों ने जिलाधिकारी से विनम्र निवेदन करते हैं कि इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए जो नया सड़क बना है उस सड़क पर पानी निकास के लिए छलका बनाने आग्रह की है। जिससे गरीब किसानों की धान की फसल को बचाया जा सके।

No comments:
Post a Comment