हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे, माताओं ने बच्चों को दिया आशिर्वाद - State Media

Sunday, May 10, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे, माताओं ने बच्चों को दिया आशिर्वाद

 


चंदौली। स्टेट मीडिया।

राइजिंग सन वर्ल्ड मवैया में रविवार को बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया गया। 

 इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। जहां बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता और नाटक प्रस्तुत किए। ऐसे कार्यक्रम को देखकर सभी भावुक हो उठे। छोटे बड़े बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर कार्ड और उपहार भी तैयार किए।

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने माताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

वही कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन प्रेम, सम्मान और भावनाओं से भरपूर रहा।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापकगण, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।


No comments: