चंदौली। स्टेट मीडिया। टीबी विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत गांवों और विद्यालयों , दुकानदारों सहित भीड़ भाड़ जगहों व अन्य विभाग के कर्मचारीयों को स्वास्थ्य टीम द्वारा पहुंचकर टीबी रोग के बारे जानकारी दिया जा रहा है। जिसके क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों और ग्राहकों टीबी विभाग की स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर टी बी रोग के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जहां काफी संख्या में लोगों को जानकारी दी गई।
साथ ही नगर में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर निकाली गई रैली में विधायक कैलाश आचार्य जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही, जहां स्वास्थ्य कर्मी भी रैली में भाग लेते हुए लोगों को टीबी के बारे जानकारी दी। और कहा कि टी बी रोग क्या है इसके लक्षण कैसे होते है और कैसे फैलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान स्वास्थ्य टीम में एसटीएस छोटेलाल, एलटीआईएस अजीत कुमार स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment