चंदौली। स्टेट मीडिया।
ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय द्वारा आयोजित प्रथम ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट टी 20 में शनिवार को बीपी स्कूल दुल्हीपुर में यंग स्टार बक्सर ने शारदा मोहन एकेडमी को आसानी से 62 रन से पराजित किया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बक्सर बिहार ने पूरे निर्धारित ओवर में सात विकेट पे 161 रन बनाए। जिसमें प्रिंस ने 48 तपस्या ने 31 चीकू ने 20 सचिन ने 23 का स्कोर किया। शारदा मोहन की तरफ से आदित्य ने दो, उजमा और उमंग ने एक एक विकेट लिये । जवाब में शुरू के चार ओवर में शारदा मोहन ने रज्जाक और अदिति के तेज 41 रन के सहारे तेज शुरूआत की लेकिन बाद के बल्लेबाज गैर जिम्मेदार शॉट लगा के विकेट गंवाते रहे। जिससे टीम 17 ओवर में ही 99 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीमान अतिरिक्त ने सबसे बड़ा योगदान 38 रन का दिया।
बक्सर की तरफ से वेदांत आदित्य और उत्कर्ष ने तीन तीन विकेट लिये । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य को पूर्व क्रिकेटर रिजवान खान ने दिया। मैच रेफरी मुकेश पटेल, जबकि अंपायर इमामुद्दीन और हुसैन रहे । अगला सेमी फाइनल मैच सोमवार 11 मई से लगातार खेले जाएंगे, जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच टारगेट एकेडमी मुगलसराय और यंग स्टार बक्सर के बीच होगा। दूसरा सेमी फाइनल मैच दृष्टि एकेडमी बनारस और ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर के बीच होगा।

No comments:
Post a Comment