चकिया। स्टेट मीडिया।
विगत का वेतन न मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया ।
कर्मचारियों का कहना है कि विगत महीनों से उनका वेतन अटका हुआ है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक स्थिति संकट में है। विरोध के मुख्य कारण मानदेय वेतन का भुगतान का देरी होना,अधिकारियों द्वारा समय पर मानदेय जारी न करना है।
वही संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में काफी रोष देखा गया है।
उनका कहना है कि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कर्मचारीयों को विगत माह से वेतन न मिलने आर्थिक संकट बना हुआ है। जिसको लेकर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के एनएचएम के कर्मचारीयों ने कार्य कै करते हुए बांह काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
इसके संबंध में कर्मचारीयों वेतन भुगतान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। और कहा हम लोगों को विगत माह से वेतन नहीं मिला है, जिस हम लोगों आर्थिक संकट बना हुआ है।
इस दौरान डा अंशूल सिंह,डा विरेन्द्र, डा एस एन सिंह, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश तिवारी,विजय कुमार, संजय कुमार, बजरंगी, संतोष कुमार,बिभा सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
इस क्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में में कार्यरत एसटीएस छोटेलाल,एसटीएलएस अजीत कुमार,टीबी एचवी रामप्यारे भारती,एलटी संजय केशरी, प्रीतम सोनकर, एसटीएस सलमान खान,एनसीडी काउंसलर धर्मेन्द्र कुमार,एलटी पैथालॉजी ऋषभ केशरी,एलए अमृतलाल सहित कई संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment