डालिम्स सनबीम स्कूल द्वारा बाक्सिंग चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन, प्रतियोगिता का फाइनल 25 अगस्त - State Media

Monday, August 24, 2026

डालिम्स सनबीम स्कूल द्वारा बाक्सिंग चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन, प्रतियोगिता का फाइनल 25 अगस्त


चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया।डालिम्स सनबीम स्कूल , चकिया द्वारा आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रोमांचक मुकाबला अपने चरम पर पहुंच गया है। दिनांक 21 से 25 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड के लगभग 600 बालक बांक्सिंग  ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय सीबीएसई बाक्सिंग प्रतियोगिता, जो 8 से 11 अक्टूबर तक गुरुग्राम में आयोजित होगी, जिसमें बालकों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगे खेलो इंडिया से जुड़ने का अवसर प्राप्त करेंगे।सोमवार क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। तत्पश्चात   सेमीफाइनल मुकाबला सम्पन्न कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से खेले जाएंगे। पत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे विजेताओं में पुरस्कार वितरण समारोह  आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  आकाश पटेल पुलिस अधीक्षक,  विशिष्ट चकिया विधायक कैलाश आचार्य, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, चकिया एसडीएम विकास मित्तल,  अजीत सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक  एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया तथा  अर्जुन सिंह, थाना प्रभारी, चकिया शामिल होंगे।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के मुख्य संरक्षक डॉ. वी. पी. सिंह, अध्यक्ष, डालिम्स सनबीम , चकिया  तथा डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, अध्यक्ष। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. विवेक प्रताप सिंह, प्रबंध निदेशक, डालिम्स सनबीम, चकिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता जैन,  उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से युवराज सिंह, पवन कुमार, अभय कुशवाहा, रामबरन, पंकज, अजय त्रिपाठी एवं नैनिका लिंबू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया।

 डा विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। अंडर-17 वर्ग में ज्ञानरंजन, शिवम यादव, अनुज कुमार गुप्ता सीवीडी, झारखंड, अभय सिंह एलपीएसवी, झारखंड, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, शिवनारायण एवं मनीष राणा भट्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।वहीं अंडर-14 वर्ग  में अर्नव सिंह पीएसपी, आयुष कुमार महतो बिहार एवं अविनाश पाल उत्तर प्रदेश सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और उच्चस्तरीय प्रदर्शन ने मुक्केबाजी प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह पर टिकी हुई हैं।इस आशय जानकारी डालिम्स सनबीम स्कूल, चकिया की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता जैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक प्रताप सिंह द्वारा दी गई।

No comments: