जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में मरीजों की काफी भीड़, पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगी लम्बी कतारें - State Media

Tuesday, September 1, 2026

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में मरीजों की काफी भीड़, पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगी लम्बी कतारें

 


चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया। बारिश के मौसम के चलते जनपद में वायरल बुखार ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। गांव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार की चपेट में आने के बाद लोगों में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर भी डर बढ़ गया है।  इसे देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर सी सिंह ने  अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने और उनके इलाज के लिए अलग ओपीडी संचालित करने की तैयारी की जा रही है। 

उन्होंने कहा है कि बारिश के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव और जगह-जगह जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रहे है। जो सोमवार और मंगलवार दोनों दिन जिला अस्पताल खुलने के साथ ही पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की भीड़ रही । बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल पहूंच रही है। ओपीडी के बाद इमरजेंसी में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और वार्ड व्वाय द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 


ईएमओ डा निशांत उपाध्याय ने कहा  कि बारिश के मौसम में अधिकांश मरीजों में वायरल संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों में तेज बुखार, सिर और बदन में दर्द, कमजोरी, गले में खराश, खांसी तथा सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतें हैं। कुछ मरीजों में कई दिनों तक बुखार बने रहने की भी समस्या सामने आ रही है। जहां  मरीजों की स्थिति और लक्षणों के आधार पर आवश्यक जांच और दवा कराने  साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए ताजा भोजन,पानी उबलकर पिने की सलाह दी। 

No comments: