जहरिले सांप ने महिला को काटा, डाक्टर ने इलाज कर महिला की बचाई जान - State Media

Saturday, September 5, 2026

जहरिले सांप ने महिला को काटा, डाक्टर ने इलाज कर महिला की बचाई जान

 

चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया। इलिया थाना क्षेत्र  के  डेहरी खुर्द गांव निवासी  गिरजा देवी पत्नी नथुनी चौहान को शनिवार की सुबह एक जहरिले सांप ने काट लिया लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ते लगी । वहीं परिजनों ने महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाये। वहीं इमरजेंसी में तैनात डा पी एन सिंह, फार्मासिस्ट अनिल कुमार शर्मा,वार्ड व्वाय दिवेश पांडेय, विकास कुमार ने  महिला की तत्काल इलाज शुरू कर दिया। जहां महिला का इलाज कर जान बचाई। महिला के परिजनों ने बताया कि गिरजा देवी घर के पास मड़ई में घास की साफ सफाई कर रही थी तभी घास छिपा किसी जहरिले सांप ने हाथ में काट लिया। 

वहीं महिला परिजनों को बताया कि किसी जहरिले सांप ने काट लिया। तत्पश्चात महिला की हालत बिगड़ते लगी जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाये। जिसे चिकित्सक ने तत्काल महिला को भर्ती कर  इलाज शुरू कर दिए जिससे महिला की जान बचाई। चिकित्सक का कहना है कि समय रहते महिला को परिजनों ने हास्पिटल लाए और महिला का तत्काल इलाज कर जान बचाई गई।उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी जहरिले जंतू और सांप काटा हो तो तत्काल हास्पिटल लाए,जिसे इलाज कर जान बचाई जा सके, झाड़ फूंक और अंधविश्वास में न पड़ें।


No comments: