बसपा पार्टी चकिया विधान सभा 383 की बैठक सम्पन - State Media

Wednesday, August 4, 2021

बसपा पार्टी चकिया विधान सभा 383 की बैठक सम्पन

 



चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । स्थानीय नगर स्थित ठाकुरवागी में विगत रविवार को बसपा कार्यकर्ता डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक की गई । बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाबा डा भीम राव अम्बेडकर व  मानसिक कांशी राम के तैल चित्र पर माल्यापर्ण किया । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ  बूथ और कमेटियों को भी मजबूत करना होगा । जिससे हमारा संगठन मजबूत रहे । आगामी चुनाव में जीत हासिल किया जाय ।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष टी एन चौहान, बाबूलाल उर्फ पप्पू सिंह एडवोकेट, विकास, आजाद, अरविंद, सरफराज, लड्डू खान, सुनिल पटेल, बाबूलाल बिंद, डा इरफान, उमापति, शौकत अली, धर्मराज, गंगाराम, दिनेश, सी डी चौहान, अमित कुमार सहित काफी संख्या में  बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment