चकिया/चंदौली।स्टेट मीडिया। चकिया क्षेत्र राजदरी स्थित रिसार्ट में मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह ने कोविड-19 के दौरान अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों व पत्रकारों , पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी सहित कई विभागों के अधिकारियों को कोरोना वरियर्स का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि सम्मान कोरोना वारियर्स की मेहनत का एक नमूना है। कोरोना के मामले में लापरवाही कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर चिकित्सक, पत्रकार, प्रशासन, सफाई कर्मी, राजस्व कर्मी, समाजसेवियों ने कार्य किया। जिनका जितना भी सराहना किया जाय वह कम है। इन लोगों का मेहनत काफी रंग लाया। जिससे कोरोना के दूरसी लहर पर काबू पाया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक, पत्रकार, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कोविड से लड़ने के लिए पहले की गई मेहनत व जज्बे को अभी भी बरकरार रखना है। अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। वहीं वरिष्ठ चिकित्सकों में डा. बीपी सिंह, डा. अल्का सिह, डा. सुधा सिंह, डा. संजय सिंह, डा. अर्यन विश्वकर्मा, डा. कश्यप व पत्रकारों में शीतला राय, प्रेम शंकर त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, वैभव मिश्रा, मोहन पांडेय, प्रशांत कुमार को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी शुभम मोदनवाल, अरविंद, रक्त परिवार के अबू हासमी समेत समाजसेवी व विभिन्न विभाग के अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
कार्यक्रम आयोजक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष/ पूर्व उपाध्यक्ष डा० वी० पी० सिंह व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डा० विवेक प्रताप सिंह रहे।

No comments:
Post a Comment