लगातार बारिश से नहर नाला नाली उफान पर, घरों में घूसा पानी ,जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त - State Media

Wednesday, August 11, 2021

लगातार बारिश से नहर नाला नाली उफान पर, घरों में घूसा पानी ,जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त


चंदौली। स्टेट मीडिया । जनपद व क्षेत्र में मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद से हो लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया । कही नहरें उफान पर है तो नगर नाली नाला उफान पर है । पानी बढ़ाव इस कदर हो गया है चंद्रावती नाला,  नाली का पानी घरों में घूस गया । ऐसी ही स्थिति चकिया नगर सहित क्षेत्रों की हो गई है । नगर में हास्पिटलों, सिंचाई कार्यालय, बीआरसी परिसर, सहित नगर के गलियों में पानी भर गया । पानी की बढ़ाव के कारण गलियों व घरों में घूसा पानी का निकास नहीं बन पा रहा है । जिस कारण लोग अपनी समान को सुरक्षित रखने में लगे है । इस लगातार बारिश से जन जीवन व्यस्त हो गया । इस बारिश ने तो पानी के धारा को विपरीत दिशा मोड़ दिया । लोग अपने घरों व दुकानों में घुसा पानी निकालने लगे हैं । बहुत दुकानदारों का सामान नष्ट हो गया तो कहीं जहरिले जंतुओं का घूस जाना आम बात हो गया । जिससे लोगों में काफी भय बन गया है । वही चंद्रावती नाला के पास पुरूष महिलाओं के लिए बना शौचालय के दिवार में कफी बड़ी दरारे हो गई जो कभी भी गिरने के कागार पर है जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।

No comments:

Post a Comment