गूंज संस्थान ने स्वास्थ्य कर्मी को बांटे मेडिकल कीट - State Media

Friday, August 6, 2021

गूंज संस्थान ने स्वास्थ्य कर्मी को बांटे मेडिकल कीट

 



नौगढ़ /चंदौली । स्टेट मीडिया । गूंज संस्था के सहयोग से  जनपद  चन्दौली के विकास खण्ड नौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम, आशा संगिनी, स्टाफ नर्स आदि 19  लोगों को मेडिकल किट दिया गया।  जिसमें आक्सिमिटर, थर्मल स्केनर, थर्मामीटर, मास्क, पैरासिटामोल, विटामिन की गोली सेनेटाइजर, ग्लब्स, ओआरएस, आदि सामग्री दी गई। जिसको लेकर सभी लोग अपने क्षेत्र में वीएचएनएसडी    के दिन समुदाय के लोगों की जांच कर और समय से उनको आगाह कर जिससे लोगो को समय पर जानकारी होने पर अपना समय रहते इलाज करा लें । ग्राम्या संस्थान गूंज स्वास्थ्य विभाग  के साथ मिलकर समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मील इसका प्रयास कर रही है। आज के इस मेडिकल किट वितरण में प्रभारी,  बीपीएम , एचईओ, बीसीपीएम, एएनएम, आशाएं, आशा संगिनी के साथ ही ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिन्दु सिंह, सुरेन्द्र, नीतू, रामविलास व त्रिभुवन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment