वैक्सीनेशन के लिए लोगों में आई जागरूकता - State Media

Saturday, August 7, 2021

वैक्सीनेशन के लिए लोगों में आई जागरूकता





चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । टीकाकरण अभियान में पुरुष महिलाएं व  युवाओं में  काफी जागरूकता देखने को मिल रहा है।  रजिस्ट्रेशन कराने के बाद  टीकाकरण शिविर पहुंच कर टीका लगवा रहे हैं। टीका लगवाने के बाद लोगों में  बेहद खुशी देखी जा रही है।  कोरोना को रोकने के लिए एक  टीकाकरण अतिआवश्यक समझा । वैक्सीन की उपलब्धता होने गांव, नगर व क्षेत्र में  टीकाकरण अभियान चलाकर किया जायेगा । टीकाकरण  केंद्र पर  18 से उपर के  आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में युवाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिल रही है । वही वैक्सीनेशन के लिए क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम,आंगनवाड़ी,ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी, आशाएं व अन्य कर्मचारी  द्वारा  पुरूष महिलाओं व युवाओं से अपील करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डॉ विकास कुमार सिंहा ने जागरूक करते हुए उक्त बातें कही ।

साथ ही  सिंहा  ने कहा कि संक्रामक से बचने के लिए  बढ़-चढ़कर हर एक व्यक्ति को टीका लेना चाहिए। जिससे सभी लोग  सुरक्षित रहेे।  कोरोना संक्रमण का दोबारा खतरा बढ़ जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए है। खतरे को देखते हुए अब कोविड टीकाकरण के स्थान और व्यवस्था  को बढ़ा दिया गया है। जो प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया पर टीकाकरण किया जा रहा है । साथ ही जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण किया जायेगा । बिना भय संकोच के साथ वैक्सीन लगवायें सुरक्षित रहें । इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

कोरोना को लेकर सर्तकता बेहद जरूरी है। सतर्कता के साथ ही  टीका भी लगवाना जीवन के लिए जरूरी  है जितना भोजन । यह भी ध्यान में  रखे कि दूलरा डोज का टीका लगवाने के लिए जो निर्धारित समय दिया जाय उस समय जरूर टीका  लगवाए। 

प्रभारी डा विकास कुमार सिंहा ने  शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए केन्द्र पर लोगों की काफी भीड़ भाड़ को देखते हुए दो काउंटर बनाया गया है। एक  काउंटर पर महिला वर्ग तथा दूसरे काउंटर पर पुरूष वर्ग के लिए के टीकाकरण किया जा रहा है ।लोगों का अधार कार्ड के अनुसार  रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जा रहा है । टीका लगने के बाद 30 मीनट तक टीकाकरण स्थल पर आराम करने के बाद जाने दिया जा रहा है । 

इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रकाश सिंह, एआरओ विनोद कुमार, बीपीएम अखिलेश कुमार, बीसीपीएम बृजेश कुमार, सरवन कुमार , जीएनएम साधना पांडेय, एएनएम सैल्जा पांडेय, आशा देवी, बंसती,सुस्मिता आदि कर्मचारी मौजद रही ।

No comments:

Post a Comment