चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । विकास खंड चकिया के ग्राम सभा भभौरा में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के सौजन्य से युवा ग्राम प्रधान ई० अवधेश सिंह के आवास पर शनिवार को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, स्वास्थ्य सुरक्षा किट दिया गया। और आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर से कैसे मरीज को आक्सीजन दिया जाय प्रयोग कर बताया गया ।
इस अवसर पर डॉ आनंद तिवारी ने कहा कि
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए युद्धस्तर पर तमाम सरकारी और गैर सरकारी प्रयास जारी है। दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई थी। जिससे लोग काफी असहाय महसूस कर रहे थे। किसी न किसी ने अपनो को खो दिया । ऐसी स्थिति गांव गिरांव में चिकित्सा कार्य में लगे लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस होना आवश्यक है। क्योंकि एक बड़ी आबादी की स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी इनके ऊपर होती है।
आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर उद्देश्य है कि किसी को भी भविष्य में आक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो उसे दूर दराज भटकना न पड़े आप पास के इलाके में सर्व सुलभ स्थान पर कंसंट्रेटर उपलब्ध हो जाय जिससे किसी की जीवन की रक्षा किया जा सके । इस दौरान डॉ गीता शुक्ला जी को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्वास्थ्य कीट देकर सम्मानित किया गया । साथ ही उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान डा आनंद प्रिया सिंह ,अभिषेक मिश्रा, डॉ गीता शुक्ला, प्रतिभा त्रिपाठी,आनंद तिवारी,अजय राय, गीता राय सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment