सीएचसी/पीएचसी चकिया को जीवे फाउंडेशन (CRY) द्वारा दिया गया पांच आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर - State Media

Saturday, August 7, 2021

सीएचसी/पीएचसी चकिया को जीवे फाउंडेशन (CRY) द्वारा दिया गया पांच आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर

  




 चकिया/ चंदौली। स्टेट मीडिया।  विकास खंड चकिया के 25 गाँवो में  चाइल्ड राइट एन्ड यू नई दिल्ली के निर्देशन  में रोजा संस्थान बाल अधिकार के मुद्दे पर क्षेत्र में  कार्यरत है जहां  संस्थान द्वारा स्वास्थ्य व पोषण के मुद्दे पर किशोरीयों, बालिकाओं, गर्भवती महिलाएं और 0से 5साल के बच्चो को बेहतर स्वास्थ्य देख रेख के मुद्दे पर बराबर फोकस किया जाता है। विगत मार्च से मई तक  कोविड में ऑक्सीजन की कमी से कई  लोगो की मृत्यु हो गयी। उक्त बातें कहते हुए रोजा संस्था के संध्या ने कहा कि जिससे लोगों में एक डर का माहौल बन गया था । उसी ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए give फाउंडेशन के (CRY) तरफ से जिला सयुंक्त चिकित्सालय चकिया  को तीन कंसनट्रेटर  और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया को दो अक्सीजन कन्सन्ट्रेटर डोनेट किया गया । इस दौरान आलोक सिंह, पूजा मौर्या, राघवेन्द्र पांडेय,सुनिल कुमार, शिवदास प्रसाद , रविन्द्र कुमार व हास्पिटल बीपीएम अखिलेश कुमार व शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment