समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुश्वाहा का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
चकिया /चन्दौली। स्टेट मीडिया । समाजवादी पार्टी चकिया विधान सभा कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अगामी 2022 में मा० अखिलेश जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है। वर्तमान सरकार से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश की जनता बदलाव लाना चाहती है। वही साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से बूथ पर वोट बढ़ाने व जनसम्पर्क बढ़ाने का आह्वान किया। वही समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा का पार्टी कार्यालय पर नेता और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । वही भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अजय गुप्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया । साथ ही समाजवादी प्रबुद्ध सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे का भी पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव व संचालन मुश्ताक अहमद खान द्वारा किया गया ।
इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर ,पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, जिला महासचिव नफीस अहमद,डा.रामअधार जोसेफ, दशरथ सोनकर, राम कृत एडवोकेट ,राजप्रिया इंदू, ई.प्रवीण सोनकर ,ई.अश्वनी सोनकर,परवेज अहमद, राजेश पटेल, जोखू, चन्द्रशेखर यादव, सुदामा यादव, बाबु लाल यादव,राजनाथ यादव त्रिवेणी खरवार, राम सहारे यादव, सुदामा यादव,विजय बहादुर विश्वकर्मा, कमलेश कुशवाहा, रामलाल यादव, महमूद आलम, सुरेंद्र चौहान, प्रदीप बनवासी, महेंद्र सिंह, मुख़्तार अहमद, शमसेर यादव,सुनील बियार,निरंजन कन्नौजिया,संजय यादव,रईस अहमद काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment