राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन 15 अगस्त को - State Media

Wednesday, August 12, 2026

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन 15 अगस्त को

 


चकिया। स्टेट मीडिया।राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवइयां ,चकिया, चंदौली के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह 15 अगस्त  को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा । इस समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि  अनिल राजभर के कर कमलों द्वारा की जायेगी। इस समारोह को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा  तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। जहां मुख्य द्वार को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।  जो विद्यालय की शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की पहचान को और मजबूत करेगा। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ,प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावकगण सहित गणमान्य जनता उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहा कि  यह आयोजन  विद्यालय की प्रगति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय परिवार इस शुभ अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक स्वागत करता है और सभी से समारोह में सादर उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने का आग्रह करता है।


No comments: