चकिया। चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-V वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। खराब मौसम और बारिश के बावजूद विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं रहा। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया।
अंडर-17 वर्ग के प्रथम राउंड में इनोवाटी एकेडमी आजमगढ़,एस एस पब्लिक स्कूल बेबातपुर वाराणसी,सन्फलोवर एकेडमी सैदपुर गाजीपुर, जीआईसी हाई स्कूल नैनी प्रयागराज,संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल वाराणसी, संबिम स्कूल सारनाथ वाराणसी सहित कई टीमों के बीच शानदार मुकाबले खेले गए।दूसरे राउंड में प्रगति स्कूल कीतापुर वाराणसी, स्वामी विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल गोरखपुर,एसटी एक्सवीर हाई स्कूल आजमगढ़,होली चिल्ड एकेडमी उमराव जौनपुर,सिल्वर बेल्स स्कूल पुर्वी बाजार चकिया चंदौली ,एसटी थामस ज्ञानपुर भदोही। की टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। वहीं अंडर-19 वर्ग में समबिम स्कूल महराजगंज, गाजीपुर, सुभाष चन्द्र एकेडमी वाराणसी,जीडी गैंक स्कूल मोहनसराय वाराणसी,डीपी पब्लिक स्कूल प्रयागराज,डालिम्स सम्बिम स्कूल चकिया,एमजी ग्लोबल एकेडमी चुनार मिर्जापुर, आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद,व जोसेफ स्कूल प्रयागराज के बीच भी बेहद रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों की शानदार सर्विस, स्मैश, ब्लॉक और डिफेंस ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। बारिश और खराब मौसम के बीच भी खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का माहौल पूरी तरह खेल भावना, उत्साह और रोमांच से सराबोर रहा।


No comments:
Post a Comment