राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवइयां में सीबीएसई क्लस्टर-V वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ - State Media

Sunday, August 16, 2026

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवइयां में सीबीएसई क्लस्टर-V वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

 


चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवइया, चकिया, चंदौली में दिंनाक 16 से 20 अगस्त तक सीबीएसई क्लस्टर-V वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस बड़े खेल आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल है। प्रतियोगिता में 190 से अधिक विद्यालयों के लगभग 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता चंदौली जनपद के लिए भी गौरव का विषय है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। विद्यालय की डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहा, “राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और सौभाग्य का अवसर है कि हमें इतने बड़े स्तर की सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिता का आयोजन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर वातावरण प्रदान करना है। हम सभी प्रतिभागी विद्यालयों का हृदय से स्वागत करते हैं।”

प्रधानाचार्य विभा सिंह ने कहा, “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। 2,000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बना रही है। विद्यालय परिवार प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।”विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल एवं यादगार आयोजन की शुभकामनाएं दीं।


No comments: