चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, मवइया, चकिया, चंदौली में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मा अनिल राजभर जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि शिवमंगल वीयार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों के आगमन से विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
मुख्य अतिथि अनिल राजभर एवं विशिष्ट अतिथि शिवमंगल वीयार का विद्यालय के एनसीसी कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं अनुशासित ढंग से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात ख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं विद्यालय के एम.डी. सर एवं डायरेक्टर श्रीमती परवीन रुस्तम ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन एम.डी. शाह आलम, वाइस चेयरमैन श्रीमती अंजुम आरा, डॉ. परशुराम सिंह, डॉ. गीता शुक्ला, राधेश्याम द्विवेदी (गुरुजी), प्रधानाचार्या श्रीमती विभा सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एम.डी. सर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन भी मुख्य अतिथि श्री अनिल राजभर जी द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल राजभर जी ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मौर्य ग्राम प्रधान श्री आशुतोष जायसवाल, समाजसेवी श्री रियाज अहमद, मीडिया बंधु, अभिभावकगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देशसेवा की भावना को और मजबूत किया।





No comments:
Post a Comment