मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस, डीपीए की द्वितीय सत्र का चुनाव सम्पन्न,दिलाई गई शपथ के दिया गया प्रमाण पत्र - State Media

Friday, September 25, 2026

मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस, डीपीए की द्वितीय सत्र का चुनाव सम्पन्न,दिलाई गई शपथ के दिया गया प्रमाण पत्र

 


चंदौली। स्टेट मीडिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में 25 सितम्बर दिन शुक्रवार को" विश्व फार्मेसी दिवस" मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि सीएमओ डॉक्टर परितोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉक्टर एसपी सिंह  , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉक्टर गुलाब वर्मा, , डॉक्टर संजय यादव प्रान्तीय चिकित्सा संघ अध्यक्ष चंदौली  डाक्टर संजय यादव एवं डॉ विकास सिन्हा उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता  अवधेश पांडे अध्यक्ष राज कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद चंदौली ने किया तथा संचालन डीपीए चंदौली के अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्वांचल प्रभारी आनन्द मिश्रा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद डीपीए मंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह ने किया । कार्यक्रम के दौरान  मुख्य अतिथि सीएमओ चंदौली ने फार्मासिस्ट को चिकित्सा जगत में जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए  कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फार्मासिस्ट को सेवेन स्टार की उपाधि है जिसमें केयर गिवर, डिसीजन मेकर ,कम्युनिकेटर, मैनेजर ,लाइफ लोंग लर्नर ,टीचर व लीडर की संख्या होती है। जहां फार्मासिस्ट अपने दायित्व के साथ मरीज का सेवा प्रदाता है। 

वहीं द्वितीय सत्र में प्रांतीय पर्यवेक्षक  राजीव श्रीवास्तव व सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश पांडे के देखरेख में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।  जिसमें सर्वसम्मत से  आनन्द मिश्रा को-अध्यक्ष,  बृजेश कुमार सिंह- वरिष्ठ उपाध्यक्ष , जितेंद्र बहादुर सिंह- मंत्री,  अजय कुमार यादव- उपाध्यक्ष , जितेंद्र सिंह- संगठन मंत्री,  राजेश कुमार श्रीवास्तव -कोषाध्यक्ष ,खलील अहमद- संयुक्त मंत्री,  देवेंद्र यादव -संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। तत्पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली ने निर्वाचन को प्रमाणित किया।

बता दें कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मानित करना और  "स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना" है। फार्मासिस्ट का योगदान रहता है और सुनिश्चित करते हैं कि मरीजों को सही दवा और सही खुराक मिले, जिससे खतरनाक दुष्प्रभावों या गलत दवा के सेवन से बचा जा सके। मरीजों को दवा लेने के तरीके, समय और परहेज़ के बारे में विस्तार से समझाते हैं।फार्मासिस्ट डॉक्टर के पर्चे को समझकर सही दवाएं मरीजों तक पहुंचाते हैं और चिकित्सा मार्गदर्शन देते हैं। साथ ही टीकाकरण अभियानों, स्वास्थ्य जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम में फार्मासिस्ट सक्रिय भूमिका निभाते हैं।  कई क्षेत्रों में डॉक्टर के पास तुरंत जाने का विकल्प न होने पर, फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य सलाह का सबसे सुलभ जरिया होते हैं। जो हमेशा सक्रिय रहते हैं।

No comments: