पूर्व बिधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत - State Media

Thursday, August 12, 2021

पूर्व बिधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

चकिया /चंदौली। स्टेट मीडिया  । सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरूवार को प्रभुनारायन यादव की  अध्यक्षता में गांधी पार्क परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । बता दें कि  चकिया के पूर्व बिधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट अपने कई सदस्यों के साथ 7 अगस्त को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष /पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा सपा में शामिल हुए । जिसके खुशी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नगर स्थित गांधी पार्क परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर पूर्व बिधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया । 


इस मौके पर जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी सम्मानित युवा कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि आने वाले 2022 चुनाव में आप लोग  माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी का उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनाने का सपना साकार करेंगे और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे ।

इस दौरान  अश्वनी सोनकर,सुधाकर कुशवाहा, मुश्ताक अहमद खान, अनिल पटेल,दशरथ सोनकर,आजाद अंसारी, त्रिलोकी पासवान, राजनाथ यादव, रामलाल यादव,प्रदीप बनवासी, सुदामा यादव,मुख्तार अहमद, प्रितम बागी,महेन्द्र सिंह,प्रवीण कुशवाहा,नन्देश सिंह चौहान, त्रिवेणी खरवार,गुलाब पासवान सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का  संचालन रामकृत  एडवोकेट ने किया।


No comments:

Post a Comment