चहनियां/चंदौली। स्टेट मीडिया। भारत की स्वतंत्रता के पचहत्तरवें साल के अवसर पर शासन के निर्देश पर शहीदों के स्मारक स्थलों व घरों में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में गुरूवार को नदेसर मारूफपुर स्थित शहीद चन्दन राय के पैतृक आवास पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में शहीदों को याद करके उनके परिजनों को याद किया जा रहा है। इसी क्रम में शहीद चन्दन राय के पैतृक आवास नदेसर मारूफपुर में गुरूवार को श्रद्धांजली सभा का आयोजन करके प्रभात फेरी निकालते हुए बच्चों द्वारा राष्ट्र गान का गायन किया गया व शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व धुप दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शहीद के पिता सत्यप्रकाश राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत इंद्र भूषण दुबे ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हम सब सदैव शहीद परिवार के लिए समर्पित है। शहीद चन्दन व इनके परिजनों के मान सम्मान के लिए शासन व हम सब पूर्णतया कटिबद्ध है। वहीं उद्योग विभाग के विजय कुमार ने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश राय व संचालन दुर्गेश पांडेय ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी रूस्तम अली, सूबेदार यादव, रामकृत कन्नौजिया, अभिषेक पाल , बीरेन्द्र यादव, राजाराम यादव, अनिल यादव, बुल्लू यादव, विजय कुमार सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment