नई बाजार/चन्दौली । स्टेट मीडिया। जागरूकता के अभाव में कभी लोग वैक्सीन टीका लगाने के नाम पर लोग छिपने लगे थे, आज आलम यह है कि टीकाकरण के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मगर आलम यह है कि वैक्सीन लगवाने आए ग्रामीण दो गज दूरी मास्क जरूरी का कोई ख्याल नहीं रख रहे हैं।इसी क्रम में 6 शीशी वैक्सीन चोरी हो गयी ।
यह नजारा था चन्दौली जनपद के सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थिति बठ्ठी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कोरोना संक्रमण टीकाकरण केंद्र का। यहां आयोजित टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे ग्रामीण covid -19 के प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाता नजर आया।
खबर है कि सकलडीहा में कोरोना संक्रमण टीका केंद्रों पर covid-19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ने लगी है। यहां न दो गज दूरी का ख्याल है और-नाही मास्क जरूरी समझा जा रहा है।
इसी तरह के नियमों की अनदेखी आज सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित प्राइमरी पाठशाला बठ्ठी टीकाकरण केंद्र पर हुआ। यहां ग्रामीणों का कहना है कि वैक्सीन की कमी की डर से लोग पहले टीका लगाने की होड़ में नियमों की धज्जियां उड़ाने को मजबूर हैं।
बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग टिका लगाने के लिए कैम्प का आयोजन तो अवश्य कर दिया है लेकिन मांग के अनुरूप वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

No comments:
Post a Comment