चंदौली/ स्टेट मीडिया ।जनपद में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास, कन्या सुमंगला योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक व अपर प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों, पंचायत भवनों जो, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि में कराए जा रहे निर्माण मरम्मत कार्यों की विकासखंड वार गहन समीक्षा जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी विकास खंडों में आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें अविलंब पूर्ण करा कर हैंड ओवर कराने की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बाद भी अभी भी कुछ आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे हैं यह स्थिति अत्यंत ही असंतोषजनक है।अब कार्य अभिलंब पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित एडीओ पंचायत व कार्यदाई एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चिन्हित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवनों में कराए जाने वाले कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि जहां अभी भी मानक के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं उन्हें किसी भी दशा में अति शीघ्र पूर्ण करा कर निर्धारित पैरामीटर्स पर संतृप्त करा लिया जाए अन्यथा अधूरा या अपूर्ण पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कन्या सुमंगला योजना के आवेदन पत्र शत प्रतिशत ऑनलाइन करवाया जाए तथा सत्यापन आदि की समस्त प्रक्रिया अभिलंब पूर्ण कराएं ।इसमें हीला हवाली कत्तई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन, एवं दिव्यांग पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों के लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन अभिलंब कराते हुए उन्हें स्वीकृत कराने की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि इस कल्याणकारी योजना में पूर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जल्दबाजी या गलत मंशा से पेंशन लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को निरस्त न किया जाए। पूरी सकारात्मकता से उनकी पात्रता की जांच किया जाए ।जो कमियां हो उन्हें पूरा कराने की कार्रवाई किया जाए ।उन्होंने कहा कि पेंशन लाभार्थियों के निरस्त किए गए आवेदन पत्रों की जांच कराई जा रही है ।जल्द बाजी या जानबूझकर या गलत मंशा से आवेदन पत्रों के गलत रिजेक्शन /निरस्त पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी /अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए जाने वाले कार्य, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण आदि योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत धानापुर ,बरहनी, चहनिया, चंदौली तथा सकलडीहा के पूर्व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के खिलाफ प्रतिकूल निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिथिल मॉनिटरिंग के बी डी ओ सकलडीहा व चहनियां को छोड़कर शेष समस्त बी डी ओ तथा जिला पंचायत राज अधिकारी कोलिए जिला पंचायत राज अधिकारी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे अब विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। कार्य मे गुणवत्ता व समय सीमा का ध्यान अवश्य रखा जाय। जानबूझकर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजितेंद्र नारायण, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आर आर राम्या, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, पी डी डीआरडीए सुशील त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत गण,समस्त बालविकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment