स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद - State Media

Saturday, August 14, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद

 



चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । जिला संयुक्त चिकित्सालय पर सीएमएस डॉ अजय सिंह गौतम व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया पर प्रभारी डा विकास कुमार सिंहा  द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया गया ।


सीएमएस  डॉ अजय कुमार गौतम ने कहा कि  15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप मनाया जाने वाला भारत का राष्ट्रीय त्योहार है और हम इसे बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाते हैं। इस वर्ष हम अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया।


इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के प्रभारी डॉ विकास कुमार सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि -

भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली,आजादी से पहले भारत एक ब्रिटिश उपनिवेश था और उस अवधि के दौरान हमारे लोगों ने बहुत कुछ सहा है और अपने प्राणों की आहुति दी है। स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले लोगों को गर्व महसूस करना चाहिए क्योंकि वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली हैं।इसलिए उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्वीकार करना चाहिए। आजादी के बाद, हमें अपना संविधान मिला और हम अपने मौलिक अधिकारों का आनंद लेने में सक्षम हैं।

हम सभी को एक भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और लाखों अन्य लोगों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। 


इस दौरान, डा़ पवन कुमार कश्यप ,डा आर आर यादव, डा अशोक कुमार, डा रविशंकर, डा एस एन सिंह, डा जयराम, डा विनोद गुप्ता, डा शिवप्रकाश, डा दिलशाद, डा वंदना सिंह, एआरओ विनोद कुमार, चीफ फर्माशिष्ट रामकठीन ,आनंद कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, स्टाफ नर्स बिभा सिंह, विजया लक्ष्मी, प्रिया, विजय लक्ष्मी, एएनएम संतरा देवी, रत्नसुधा, लक्ष्मी, रूबी, हिरावती, विनिता, अंजू, संगीता, अनामिका, रंजिता, सीमा, स्वेता, उषा, पूनम सहित हास्पिटल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment