नवागत प्रभारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण - State Media

Friday, August 6, 2021

नवागत प्रभारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण

 



चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया नवागत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी  डॉ विकास कुमार सिंहा ने गुरूवार को कार्य भार ग्रहण किया । वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त चिकित्सक व कर्मचारी से रूबरू हुए । साथ ही लोगों से परिचय प्राप्त किया । वही शुक्रवार को ओपीडी, मैडिसिन रूम, वार्ड, लेबर रूम, व टीकाकरण कक्ष का निरिक्षण कर उपस्थित कर्मचारी से जानकारी ली । और कहा कि जच्चा बच्चा सही इलाज और देखभाल होनी चाहिए और  जरूरत पड़े तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कर इलाज किया जाय । किसी भी  प्रकार की कोई भी परेशानी जच्चा -बच्चा गर्भवती महिलाओं व अन्य महिला मरीज न हो ।

अपनी जिम्मेदारी का सभी कर्मचारी प्रमुखता से पालन करें ।

इस दौरान प्रभारी डॉ विकास कुमार सिंहा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शिवशंकर, डॉ जयराम, डॉ एस एन सिंह, डॉ विनोद कुमार, बीपीएम अखिलेश कुमार, बीसीपीएम बृजेश कुमार, चीफ फर्माशिष्ट आनंद मिश्रा, विजय कुमार, शिवनरायन, स्टाफ नर्स, बिभा सिंह, विजया लक्ष्मी, प्रिया सहित  हास्पिटल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment