चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के नवागत प्रभारी डा विकाल कुमार सिंहा द्वारा शुक्रवार को समस्त एएनएम व सीएचओ के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा किया गया । जिसमें समस्त एएनएम व सीएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण दिवस पर प्रत्येक उपकेंद्र सेंटरो पर ओआरएस, कैल्शियम ,आयरन उपलब्धता सुनिश्चित करें, मातृत्व शिशु अभियान का आनलाइन डाटा फिटिंग किया जाय, कोविड वैक्सीन की उपलब्धता होने पर प्रत्येक गांव सभा में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जाय, वैक्सीनेशन के लिए ग्राम प्रधान, आशाएं, आंगनवाड़ी का सहयोग लें, एएनएम व सीएचओ अपनी जिम्मेदारी का पालन प्रमुखता से करें ।
अगर गांव क्षेत्र में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो तो तत्काल अवगत करायें । इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य के समस्त एएनएम व सीएचओ मौजूद रही ।


No comments:
Post a Comment