विद्यालय परिसर में खराब पड़ा हैंड पंप का सूध लेने वाला कोई नहीं - State Media

Saturday, August 28, 2021

विद्यालय परिसर में खराब पड़ा हैंड पंप का सूध लेने वाला कोई नहीं

 




सकलडीहा/चंदौली। स्टेट मीडिया। विकास खंड सकलडीहा  क्षेत्र के ग्राम सभा के प्रथामिक विद्यालप का हैड पम्प कई महीनों से खराब पड़ा है जिसे आज तक न तो विभाग द्वारा  न तो ग्राम प्रधान द्वारा मरम्मत किया गया। विद्यालय खुलने के बाद भी किसी  हैंड पंप को बनवाने की जिम्मेदारी नहीं समझी। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पानी के लिए  दूर जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को बाथरूम के लिए होती हैं शौचालय तो है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं। 


बता दें कि इस परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित  है जहां न नन्हे मुन्हे बच्चे भी पढ़ते हैं । ये बच्चे पानी की तलाश में कहां जायें। बच्चों के लिए सरकार जो व्यवस्थाएं दी है वे व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?  ग्राम प्रधान का कहना है कि हमे अभी तक चार्ज ही नही मिला है। जब तक चार्ज नहीं मिल जाता तब तक हम कोई कार्य नहीं करेंगे।

No comments:

Post a Comment