चकिया/चंदौली। स्टेट मीडिया । विकास खंड चकिया स्थित आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निर्भयदास के समीप नगर पंचायत में निवास कर रहे लोगों को जमीन खाली करने के लिए विगत कई दिनों पहले नोटिस दिया था। जिसके बाद नगर पंचायत ने हाल में ही 18 अगस्त को 28 लोगों को दूसरी नोटिस जारी की गई थी । जिसमें पांच दिन का समय दिया था। जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकिया के नेतृत्व में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, बीडीओ सकलडीहा सहित राजस्व कर्मी, नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि का सीमांकन करते हुए तार से घेराबंदी कराकर चारो तरफ बोर्ड लगवाया।
वही घर से हुए बेघर पीड़ित जनता कहां जाये । जो अपनी जीवन गाढ़ी कमाई से अपना और अपने बच्चों का पेट काटकर किसी प्रकार जमीन लेकर मकान मनवाया । और बच्चों दो वक्त की रोटी के लिए खेती बाड़ी कर परिवार और बच्चों की परवरिश किया जाता रहा । उक्त बातें पीड़ित हुई जनता अपनी दुखड़ा सुनाया ।और कहां की परिन्दे भी बरसात मौसम अपनी घोंसला नहीं छोड़ते हम तो इंसान है बरसात के मौसम कहां जाये। घर से हुए बेघर बच्चों किस छत के नीचे रखे । जहां सुरक्षित रह सके । अगर हम लोगों को उजाड़ना था तो कही न कही हम लोग को व्यवस्था मिला होता ।
वही पीड़ित नीरज गुप्ता ने कहा कि हम क्षेत्र के बच्चों जीम का प्रशिक्षण देता हूं मेरे दिये गए प्रशिक्षण से विदेशो में जाकर चैम्पियन शिप से सम्मानित किये । मेरे पार प्रर्याप्त जमीन नहीं थी जीम चला सकू जिसके सलया के ताल थोड़ी सी जमीन ली । जो वर्तमान समय में भू माफिया की दर्जा देकर जमीन खाली करा दी गई । अब सारा मेडल कोई मतलब नही रह गया । मेरा परिवार भूखो मरने के कागार पर पहुंच गया ।
वही रामधनी शर्मा मास्टर ने कहा कि मै एक शिक्षक था जो मेरा पुरा कमाई इस घर को बनाने में लगा दी थी । जो गांवों में बची खूची जमीन थी उसको बेच कर जमीन लिया था अब न घर का और न घाट का ।
वही रोशनी ने कहा कि मेरे पिता जी ने हम लोग का गहना और घर बेचर जमीन लिए थे । बरसात के सावन भादो की बारिश में अब लोग जाये कहां और सभी समान बरसात में नुकसान हो जाएगा । अगर हम लोगों को मालूम होता तो इस जमीन कोसो दूर रहते।
वही सामूहिक रूप से पीड़ित लोग शासन प्रशासन से मांग की है हम लोग के न्याय किया जाय, और रहने के लिए व्यवस्था की जाय ।
इस दौरान मुन्ना जायसवाल, रामप्रकाश, रामअशीष, आलोक जायसवाल, संतोष मोदनवाल, , निलम गुप्ता, चम्पा देवी, प्रमीला देवी, इन्द्रजित यादव, अनिता जायसवाल, ई० अवधेश सिंह,
पार्वती देवी, नगीना देवी, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, सुनील कुमार, अनिता देवी ,कालीका देवी ,मनोज कुमार, शीला देवी, रेनू देवी, प्रमिला देवी, नीलम ,शकुंतला देवी, चंपा देवी, गीता देवी, कृष्णा जयसवाल ,राजेंद्र, संजीव, राधेश्याम, रामाशीष, रत्नाकर सिंह और शशि देवी आदि लोग मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment