कला संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतिमा शर्मा ने किया नाम रौशन - State Media

Wednesday, January 26, 2022

कला संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतिमा शर्मा ने किया नाम रौशन

 

चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । पंडित बच्चन जी महाविद्यालय उसरी चकिया चंदौली में कला संकाय B.A तृतीय वर्ष में प्रतिमा शर्मा पुत्री  प्रेम चन्द शर्मा ने महाविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्रतिमा शर्मा को चकिया विद्यायक  शारदा प्रसाद और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ सोनकर  द्वारा 26 जनवरी को महाविद्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कला संकाय में सैकड़ों छात्रों में प्रतिमा शर्मा ने  65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर हैं। छात्रा की उपलब्धि पर क्षेत्र ,विद्यालय व परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रतिमा शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल के  शिक्षकों को दिया है।


बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिले के बच्चे भी अब इलाके का नाम रोशन करने लगे हैं। इसी कड़ी  पंडित बच्चन जी महाविद्यालय उसरी में पढ़ने वाले छात्रा प्रतिमा शर्मा ने 1172 अंक प्राप्त कर  महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की कामयाबी पर अभिभावकों में भारी खुशी देखी जा रही है।


बेटी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पिता प्रेमचंद ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े कहे जाने वाले इस इलाके के बच्चों ने सूबे के अन्य जिले को पछाड़ा है। इसमें अध्यापकों की कड़ी मेहनत व बेटी की लगन है ।वही प्राचार्य ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आगे भी इस क्रम में ये प्रयास जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment