चकिया से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट को सपा से टिकट मिलने पर क्षेत्रीय जनता व कार्यकताओं में हर्ष
चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया । विधान सभा चकिया एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रहा है। चकिया विधान सभा से सपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट को टिकट मिलने पर क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष उल्लास देखी जा रही है । वहीं पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने गुरूवार को नगर स्थित मां काली जी के मंदिर पर माथा टेका वहीं मंदिर परिसर जयकारा गूंज उठा जहां काफी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही । तत्पश्चात चकिया पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट का कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर चलने की बाते कहीं ।
बता दें कि जिस तरह पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने समाज के प्रति समर्पण, संघर्ष को सलाम किया और जनता के एक एक प्रतिनिधि को जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया उसका फल आज देखने को मिल रहा है ।
इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता राजेश पटेल ने बताया कि जहां चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार का नाम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची में दर्ज किया गया। जिसकी खुशी खासकर गरीब ग्रामीणों के मोहल्ले, दलितों की झुग्गी-झोपड़ियों में निवासरत लोगों के चेहरे की रौनक से जगमग हो उठा है । ऐसा लग रहा है कि पूरा क्षेत्र होली व दीवाली जैसा जश्न बना रहा है। बसंत में फागुन का प्रभाव दिख रहा था। कुछ लोगों ने इस उत्साह को मतदान तिथि तक बनाए रखने के संकल्प भी लिए । इन लोगों को समाजवादी पार्टी व जितेंद्र कुमार का समर्थक कहा जाना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। उत्सव मनाना और उत्साहित होना लाजिमी भी था, क्योंकि चकिया विधानसभा से टिकट की घोषणा का इंतजार को लम्बा हुआ। मानो समर्थकों, परिजनों व समाजवादी पार्टी में आस्था रखने के साथ यह अवसर उन लोगों के पर्व जैसा रहा, जो जितेन्द्र कुमार को अपना बेटा- भाई और परिवार मानते हैं। फिलहाल चकिया विधानसभा के लोग खुशियां मना रहे हैं। साथ ही जितेंद्र कुमार के चुनाव प्रबंधन को संभालने वाले लोग अब ज्यादा गंभीर और जिम्मेदार की भूमिका में नजर आए, जिन्हें अब चकिया के रण को अपने चिर प्रतिद्वंदी को शिकस्त देकर जीत हासिल करना है, जो उनका लक्ष्य है और बेहद चुनौतीपूर्ण भी है।
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनारायन यादव, बब्बन यादव, रवि चौबे, मुश्ताक अहमद, जगंबहादुर पटेल, प्रधान ईंजिनियर अवधेश सिंह, चंदन कुमार, भुपेन्द्र सिंह, बबलू,उमेश शर्मा, सहित कई काफी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही ।
No comments:
Post a Comment