अपने ही घर में घुसने के लिए महिला को रोका गया, बच्चों संग महिला बैठी धरने पर - State Media

Sunday, February 13, 2022

अपने ही घर में घुसने के लिए महिला को रोका गया, बच्चों संग महिला बैठी धरने पर

 

           


          

चहनियां /चंदौली। स्टेट मीडिया । बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां गांव निवासी एक महिला संगीता देवी अपने दो पुत्रो के साथ अपने घर में घुसने के लिए ससुराल वालों द्वारा रोका गया ।तो महिला वही अपने पुत्रों के साथ घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी है । ससुराल पक्ष के लोग दरवाजा बंद कर अंदर बैठे बाहर का नजारा देख रहे है । सूचना पर पहुंची पुलिस बैरंग वापस लौट गयी । 

बताया जा रहा है कि विगत 20 वर्ष से पति पत्नी के बीच विवादित मामला चल रहा है । सहेपुर गांव के रहने वाले स्व0 सूर्यनाथ यादव अपने पुत्री संगीता की शादी 2001 में चहनियां के रहने वाले दूर संचार विभाग के जेई  पद से रिटायर्ड रामलक्षन यादव के पुत्र नन्दन यादव से शादी किया था । शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी में विवाद होने लगा । कई बार पत्नी को मायके छोड़कर पति चला जाता था । और कभी कभी संगीता अपने ससुराल चहनियां आती जाती थी । इस दौरान इनके  17 वर्षीय शिवआशीष  व 13 वर्षीय कार्तिक दो पुत्र  है ।

 विगत कई महीनों से मायके में रहने के बाद संगीता शनिवार को जब ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों  ने बाहर निकाल दिया और घर में घुसने नहीं दिया । वहीं नाराज संगीता अपने दो बच्चो संग घर के बाहर दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी । सूचना पर 112 नम्बर की पहुंची पुलिस भी बैरंग वापस लौट गयी । संगीता देवी का कहना है कि ये लोग हमेशा प्रताड़ित करते है । घर से बाहर निकाल देते है । यदि ये लोग घर मे घुसने नही दिये तो घर के बाहर ही आत्महत्या कर लूंगी । जिसका जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग होगें ।

No comments: