अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले में स्टाल लगाकर मरीजों का किया गया इलाज - State Media

Tuesday, April 19, 2022

अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले में स्टाल लगाकर मरीजों का किया गया इलाज

  



स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य कर्मीयों ने निभाई अपनी अपनी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी 




 चकिया /चंदौली । स्टेट मीडिया न्यूज ।शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक चकिया  कैलाश खरवार द्वारा मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के परिसर में  दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

 इस अवसर पर  मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर समस्त जनपदों में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें  आम जनमानस की स्वास्थय सुविधाओं के दृष्टिगत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 


बता दें कि स्वास्थ्य मेले में चिकित्सा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आंख, नाक- कान , गला,  दांतों की जांच, त्वचा रोग, पोषण परामर्श, एड्स, टीबी, गोल्डेन कार्ड का वितरण, मलेरिया और कुष्ठ रोग की जांच के साथ साथ , महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, उद्यान, परिवार नियोजन,बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण विभाग, सहित  अन्य विभागों द्वारा जन सामान्य को विभागीय योजनाओं का स्टार लगाकर जानकारी दी गई ।

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार जी द्वारा इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया गया। साथ ही दस विकलांगों में ट्राई साईकिल, 170 आशाओं को किट वितरण किया गया ।

स्वास्थ्य मेले स्वास्थ्य कर्मीयों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण से निभाई ।


जिसमें बाल स्वास्थ्य विभाग में - प्रभारी डा विकास कुमार सिन्हा, डा विनोद कुमार गुप्ता व सीएचओ अर्चना कुमारी, डिजिटल हेल्थ एवं आयुष्मान भारत में-- सीएचओ प्रभाकर व प्रमोद कुमार, टेली कन्सरेन्सी /एन सी डी चेकअप में-- सीएचओ रिंकी, पूजा, पुष्पलता, बेस्ट फ्रीडिंग परिवार नियोजन एवं न्यूबार्न केयर में-- स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी,स्वाति,प्रिया,सीएचओ नवीना टर्की, टीकाकरण में-- एएनएम रत्नसुधा, हिरावती, सीएचओ ज्योति सिंह, महिला स्वास्थ्य में-- डा अमृता सिंह राठौर व डा वंदना सिंह, टीवी विभाग में-- छोटे लाल व अजीत  कुमार, कुष्ठ रोग विभाग में -- डा जयराम, संतोष कुमार व सीएचओ साकेत, पैथालाजी विभाग में मनिकचंद राम, अजीत कुमार व सीएचओ रमेश, कोविड हेल्थ डेक्स में --एएनएम बंसती मलिक व सुस्मिता,आयुष विभाग में --डा अंशुल सिंह व डा एस एन सिंह, डेन्टल व हाइजीन विभाग में --डा सत्यप्रकाश,एएनएम नेहा सिंह  व सीएचओ शालिनी तथा रजिस्ट्रेशन -राजेश कुमार व सुरेश पाल द्वारा जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई गई ।

इस दौरान एडिशनल सीएमओ एन के प्रसाद,    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी , वरिष्ठ चिकित्सक डा रविशंकर, वरिष्ठ फर्माशिष्ट आंनद मिश्रा, कंचन राय, बीपीएम अखिलेश यादव, बीसीपीएम बृजेश कुमार, बीएएम विजय कुमार, संजय कुमार, सुधीर राय, रामबली, शिवनरायन, स्टाफ नर्स बिभा  सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के स्टाफ और आशाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम्या संस्थान नीतू सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राएं व स्थानीय पुलिस कर्मी भी  मौजूद रही ।

No comments:

Post a Comment