ऑटो और ट्रक की भिड़त में एक की मौत चालक सहित दो गंभीर घायल - State Media

Sunday, August 21, 2022

ऑटो और ट्रक की भिड़त में एक की मौत चालक सहित दो गंभीर घायल

चंदौली/स्टेट मीडिया न्यूज। मुगलसराय वाराणसी मार्ग पर चंदासी में शनिवार की अल्प सुबह में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात व्यक्ति की मृत्यु हो गई वही ऑटो चालक तथा सवार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया जानकारी के लिए बता दें कि बिहार राज्य के कैमूर जिला अंतर्गत खुदरा थाना के घटाव गांव निवासी दिनेश कुमार 40 वर्ष वाराणसी में रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे, दिनेश कुमार मुगलसराय से ऑटो में बैठ कर वाराणसी के तरफ जा रहे थे कि मुगलसराय कोयला मंडी के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें घायल अवस्था में रेलवे लोको पायलट दिनेश कुमार तथा चालक वहीं एक अन्य सवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर दिनेश कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा ऑटो चालक व अन्य सवारी एक व्यक्ति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, मृत दिनेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा गया जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लोग जुट गए हैं।

No comments:

Post a Comment