चकिया । स्टेट मीडिया ।आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल मगरौर, चकिया चंदौली में गुरूवार व शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में नर्सरी व जूनियर के बच्चों ने प्रतिभा दिखाया । जिसमें रस्सा कसी, कबड्डी, खो खो, दौड़ सहित प्रतियोगिता के साथ लिखित व मौखिक प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया । विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा कापी, कलम, क्रिड़ा की सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि कराटे अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशिप मेडलिस्ट नीरज गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।वहीं विद्यालय की छात्राओं ने वंदना गीत स्वागत गीत प्रस्तुत की । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल कूद से बच्चों का शारिरीक व मानसिक विकास होता । पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी होता है। वहीं विद्यालय परिसर में में आयोजित प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो योगासन एवं कबड्डी आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई।इस प्रबंधक औरगंजेब, संजय जा० मनोज,अर्चना रस्तोगी,करिना,रिंकी,रागिनी,ममता सहित विद्यालय के कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रही ।

No comments:
Post a Comment