चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, चोरी की दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है - State Media

Sunday, January 1, 2023

चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, चोरी की दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

 


स्टेट मीडिया। चंदौली।कमालपुर क्षेत्र के इनायतपुर  गांव में नए साल के पहले दिन ही हौसला बुलंद चोरों ने किया हाथ साफ सकलडीहा कमालपुर मेन रोड पर इनायतपुर गांव में अजय पाठक का मकान है मकान के ठीक सामने सोलर लाइट लगी है । जिसकी बैटरी नए साल के पहली रात में ही बेखौफ चोरों ने चुरा लिया इसके पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं बेचू पान भंडार के दरवाजे पर लगे सोलर प्लेट की बैटरी चोरों ने चुरा लिया तथा सुनील श्रीवास्तव के दरवाजे पर भी लगे सोलर पैनल की बैटरी गायब हो गई जिससे गांव के लोग बेखौफ चोरों की चोरी से भयभीत हैं गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही बतायी है कि आए दिन चोरियां हो रही हैं पर पुलिस प्रशासन इसमें कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि मेन रोड पर चोर आतंक मचाए हैं तो गांव में अंदर भी बड़ी चोरी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment